🔴 TRENDING NOW!
सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान

शहडोल में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

👤
DD
👁 1585 व्यूज
📍 Bhopal
शहडोल में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
भोपाल 12 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में होगा। दोपहर दो बजे से कार्यक्रम होंगे। इसके पहले दोपहर एक से दो बजे तक 89 जनजातीय बहुल विकासखंडों के कार्यक्रम होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-दिवस पर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम भव्य रूप में हो रहे हैं। गत वर्ष 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल आकर जम्बूरी मैदान पर जनजातीय गौरव दिवस को संबोधित किया था। इस वर्ष प्रदेश में उत्साह और गरिमामय कार्यक्रम से जनजातीय समाज के लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रमों की रचना की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम आनंद के प्रकटीकरण का रहेगा। प्रदेश में जनजातीय वर्ग के लोगों को बताया जाएगा कि पेसा एक्ट क्या है, इसके क्या लाभ हैं। जनजातीय योजनाओं के लाभ बताते हुए प्रदेश में जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहडोल सहित अन्य स्थानों पर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण की जाएँ। गत वर्ष जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय कल्याण के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश पूर्ण हो गई हैं। प्रदेश में जनजातीय कल्याण और पेसा कानून के माध्यम से समरसता के साथ विकास के कार्यों को अमल में लाने का संकल्प राज्य सरकार का है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर्स को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य के 89 विकासखंड के कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के होंगे ये आयाम

शहडोल में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनेक महत्वपूर्ण आयाम रहेंगे। जनजातीय विकास की गाथा बताने वाली प्रदर्शिनी लगाई जाएगी। अनेक जनजातीय लोक नृत्य होंगे। एकलव्य घंसौर के विद्यार्थी बैगा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। पुलिस बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ और जेईई, नेट और क्लेट के सफल विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा। भगवान बिरसा मुंडा स्व-रोजगार और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र दिए जाएंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अनेक जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :