🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

डाल्फिन एवं गिद्द सरंक्षण सहित छह प्रस्तावों पर केंद्र की स्वीकृति हेतु सांसदों की मदद ली जायेगी

👤
DD
👁 1659 व्यूज
📍 Bhopal
डाल्फिन एवं गिद्द सरंक्षण सहित छह प्रस्तावों पर केंद्र की स्वीकृति हेतु सांसदों की मदद ली जायेगी
भोपाल 12 नवंबर 2022। राज्य का वन विभाग डाल्फिन एवं गिद्द संरक्षण सहित छह प्रस्तावों पर केंद्र सरकार से स्वीकृति लेने के लिये प्रदेश के सांसदों से मदद लेगा। इसके लिये उन्हें इन प्रस्तावों की जानकारी भेज दी गई है।
चंबल नदी में डाल्फिन के संरक्षण के लिये वन विभाग ने 1 करोड़ 44 लाख रुपयों का प्रस्ताव 22 जुलाई 2022 को भेजा हुआ है जबकि भोपाल के केरवा क्षेत्र में गिद्द संरक्षण प्रजनन केंद्र परियोजना के लिये 7 करोड़ 50 लाख रुपयों का प्रस्ताव केंद्र को 30 सितम्बर 2022 को भेजा गया है। इसी प्रकार, प्रोजेक्ट एलीफेन्ट के लिये 3 करोड़ 7 लाख 74 हजार रुपयों का प्रस्ताव केंद्र को 23 मार्च 2022 को भेजा गया है। प्रदेश के नेशनल पार्कों एवं अभयारण्यों में वन्यप्राणियों के लिये सुविधायें विकसित करने के लिये दो अलग-अलग प्रस्ताव 21 अप्रैल 2022 एवं 14 मई 2022 को केंद्र सरकार को भेजे गये हैं जिनमें क्रमश: 1 अरब 21 करोड़ 71 लाख 72 हजार रुपये एवं 55 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये की राशि शामिल हैं। इसी प्रकार, ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत वृक्षारोपण अभियान में केंद्रांश हेतु कुल 75 करोड़ 11 लाख रुपयों का प्रस्ताव 12 अक्टूबर 2022 को भेजा हुआ है।
यह है असल दिक्कत :
दरअसल मप्र से केंद्र को भेजे गये इन प्रस्तावों को अब तक स्वीकृति न मिलने का प्रमुख कारण यह है कि केंद्र में बैठे अधिकारी मप्र के जंगलों एवं उसके वन्यप्राणियों की स्थिति से अवगत नहीं है और नही वे कभी इस प्रकार फील्ड में पोस्ट रहे हैं। इसी कारण से वे मप्र से आये प्रस्तावों पर गंभीरता नहीं ले पाते हैं और उनको अटकाया हुआ है। इसीलिये अब वन विभाग प्रदेश के सांसदों से इन प्रस्तावों की केंद्र से स्वीकृति कराने के प्रयास करा रहा है।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :