🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

सेल्फी बनी इस युवती का रिश्ता टूटने की वजह - हैरान करने वाला मामला

👤
Digital Desk
👁 18172 व्यूज
📍 भोपाल
सेल्फी बनी इस युवती का रिश्ता टूटने की वजह - हैरान करने वाला मामला
सेल्फी लेने के लिए आजकल लोग कितने क्रेजी हैं इसके लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं. लेकिन एक सेल्फी की वजह से किसी का रिश्ता टूट सकता है, ऐसा शायद पहले किसी ने नहीं सोचा होगा पर मध्य प्रदेश के भोपाल में ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर आ रहा है.



राजधानी भोपाल की एक युवती को एक सेल्फी की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. इस युवती के नाबालिग दोस्त ने पिछले साल पार्क में घूमने के दौरान सेल्फी ली थी. युवती ने भी सेल्फी लेने की अपने दोस्त की जिद को उस वक्त सामान्य तरीके से लिया था. लेकिन एक साल बाद अब सेल्फी युवती के लिए परेशानी का सबब बन गई है.



दरअसल, युवती के परिजन अब जल्द से जल्द अपनी बेटी की शादी करना चाहते है. उन्होंने बेटी के लिए रिश्ते तलाशना भी शुरू कर दिए.



इस बात का पता चलते ही 'सेल्फी' लेने वाला नाबालिग दोस्त युवती से शादी की जिद करने लगा. युवती और परिजनों के इनकार करने पर वह सेल्फी को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा.



युवती के दोस्त पर आरोप है कि उसने परिजनों को ब्लैकमेल करने की कोशिशें भी कीं. इतना ही नहीं जिस भी परिवार में युवती के रिश्ते की बात चलती है उसका यह दोस्त उनसे संपर्क साध लेता है. उन्हें सेल्फी दिखाकर युवती के साथ अपना अफेयर होने की बात बताता है. इस वजह से हर बार युवती का रिश्ता टूट जाता है.



यूं लिखी थी सेल्फी

दरअसल, स्कूल में पढ़ने के दौरान युवती की इस छात्र से पहचान हुई थी. स्कूल छोड़ने के बाद भी दोनों का मिलना जारी था. इस दौरान उसने युवती के साथ कई सेल्फी ले लीं और अब इसी आधार पर वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा है.



पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज

युवती के मानसिक रूप से काफी परेशान होने के बाद परिजनों ने दोस्त को बुलाकर कुछ फोटो उसके मोबाइल फोन से डिलीट भी कर दिए थे, लेकिन उसने छात्रा को परेशान करना नहीं छोड़ा.



इसके बाद परिजनों ने हनुमानगंज पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने छात्र और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हैरानी की बात है कि दोनों ही आरोपी नाबालिग है.
Tags :