🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्‍य प्रदेश में अवैध कालोनियां नियमित होंगी, मुख्यमंत्री ने मंदसौर में किया 1512 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

👤
Digital Desk
👁 1557 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍य प्रदेश में अवैध कालोनियां नियमित होंगी, मुख्यमंत्री ने मंदसौर में किया 1512 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मंदसौर 8 दिसंबर 2022। मंदसौर के गौरव दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1512 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए चार सौ करोड़ रुपये की किस्त का आनलाइन भुगतान किया। इस अवसर पर सीएम ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश के सभी 413 शहरों की अवैध कालोनियां वैध की जाएंगी। इसकी प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया जाएगा।
अपने संबोधन में सीएम ने अवैध कालोनियों को नियमित करने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के सभी 413 शहर के लिए मैं कह रहा हूं जितनी पुरानी अवैध कालोनी हैं। कई बार जब अक्सर नियम प्रक्रिया बनाते हैं तो इतनी जटिल बना देते हैं कि हो ही नहीं पाए। आज हम सरलीकरण करते हुए नाम मात्र की राशि पर सभी 413 शहरों की कॉलोनियों को वैध करने का फैसला कर रहे हैं। कोई प्रक्रिया नहीं एक नॉमिनल राशि जमा करवाएंगे।
50 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश और 51 हजार हितग्राहियों के आवासों का भूमिपूजन, पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण के डेढ़ लाख हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये, योजना के द्वितीय चरण के एक लाख हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का ऋ ण सिंगल क्लिक से वितरित किया गया। इसके अलावा दो स्ट्रीट वेंडर को 50-50 हजार रुपये का ऋण वितरित कर योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ किया।



Tags :