🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

इस साल 2022 में गूगल Google Search पर ये चीजें सबसे ज्यादा की गई सर्च

👤
DD
👁 5168 व्यूज
📍 Bhopal
इस साल 2022 में गूगल Google Search पर ये चीजें सबसे ज्यादा की गई सर्च
Google Search In Year 2022: गूगल पर पूरे साल अनगिनत चीजों को सर्च किया जाता है। आज के समय में गूगल के पास सभी सवालों का जवाब आसानी से मिल जाता है। इस साल सबसे ज्याद सर्च किए गए लोगों, जगह, फिल्में, न्यूज आदि के लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं इस साल किन-किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Google Search In Year 2022: आजकल लोग हर तरह की जानकारी के लिए गूगल सर्च करते हैं। चाहे जो भी सवाल हो गूगल है न जवाब देने को। शायद ही कोई ऐसी बात हो जिसकी जानकारी गूगल पर उपलब्ध नहीं है। वर्ना गूगल के पास हर सवाल का जवाब है। हाल ही गूगल ने अपनी इस साल की सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लिस्ट जारी कर दी है।
सबसे ज्यादा सर्च न्यूज
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए न्यूज में पहले नंबर पर है लता मंगेशकर पासिंग, सिद्धू मूसे वाला पासिंग, यूपी इलेक्शन लिस्ट, रशियन यूक्रेन वॉर, कोविड 19 केसेज इन इंडिया, शेन वार्ने पासिंग, क्वीन एलिजाबेथ पासिंग, केके पासिंग, हर घर तिरंगा,बप्पी लहरी पासिंग सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं।

गूगल पर नियर मी (Near Me)
इस साल कोविड वैक्सीन नियर मी, स्विमिंग पूल नियर मी, वाटर पार्क नियर मी, मूवीज नियर मी, टेकआउट रेस्टोरेंट्स ओपन नाउ नियर मी, मॉल्स नियर मी, मेट्रो स्टेशन नियर मी, आरटी नियर मी, पोलियो ड्रॉप्स नियर मी, रेंटल हाउसेस नियर मी सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्में
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली फिल्मों में ब्रह्मास्त्र पार्ट वन, शिवा, केजीएप चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल, RRR, कंटाला, पुष्पा, विक्रम, लाल सिंह चड्ढ़ा, दृश्यम 2, थोर लव एंड थंडर सबसे सर्च किए गए हैं।

गूगल पर हाउ टू सर्च की सूची
इस साल सबसे ज्यादा हाउ टू सर्च में हाउ टू डाउनलोड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, हाउ टू डाउनलोड पीटीआरसी चालान, हाउ टू ड्रिंक पोर्न स्टार मार्टिनी, श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं, हाउ टू मेक श्रम कार्ड, हाउ टू स्टॉप मोशन ड्यूरिंग प्रेगनेंसी, हाउ टू लिंक वोटर आईडी विद आधार, हाउ टू मेक बनाना ब्रेड, हाउ टू फाइल आइटीआर ऑनलाइन, हाउ टू राइट हिंदी टेक्स्ट ऑन इमेज और हाउ टू प्ले wordle सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं।

गूगल पर व्हॉट इस आइटम सर्च
इस साल सबसे ज्यादा व्हॉट इज अग्नीपथ स्कीम, व्हॉट इज नाटो, व्हॉट इज एनएपटी, व्हॉट इज पीएफआई, व्हॉट इज द स्कायर ऑफ फोर, व्हॉट इज सेरोगेसी, व्हॉट इज सोलर एक्लिप्स, व्हॉट इज आर्टिकल 370, व्हॉट इज मेटावर्स, व्हॉट इज myositis सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोग
इस साल सबसे ज्यादा नुपुप शर्मा, द्रौपदी, मुरमू ऋषि सुनक, ललित मोदी, सुष्मिता सेन, अंजली अरोड़ा, अब्दु रोजिक, एकनाथ शिंदे, प्रवीण तांबे, amber heard सबसे ज्याद सर्च किए गए।

Tags :