🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

उड़ने वाली बाइक की बुकिंग शुरू, आसमान का मिनी 'हवाई जहाज'

👤
prativad
👁 8728 व्यूज
📍 Bhopal
उड़ने वाली बाइक की बुकिंग शुरू, आसमान का मिनी 'हवाई जहाज'
Flying Bike: इसकी निर्माता कंपनी जेटपैक एविएशन ने इस बाइक के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है. बाइक जल्द ही मार्केट में आएगी.
Worlds First Flying Bike: जो बाइकें अब तक सड़कों पर दौड़ती है, वो आपको जल्द ही आसामान में दौड़ती नजर आएंगी. आसामन में उड़ने वाली एक बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है. अमेरिकन एविएशन कंपनी जेटपैक ने दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. इस बाइक में 8 दमदार जेट इंजन का प्रयोग किया है, जो 30 मिनट में 96km की सैर कराने की क्षमता रखते हैं.
इसके मूल डिजाइन में चार जेट इंजन का प्रयोग किया गया था, जबकि इसके फाइनल डिजाइन में आठ जेट इंजन देखने को मिलेंगे. यानि चारो कोने पर दो-दो जेट इंजन का प्रयोग किया जायेगा. जो राइडर को सुरक्षा देने में सक्षम होंगे. ये बाइक 136 किलोग्राम तक के बाइक राइडर के साथ लगभग 250 किलोग्राम तक का वजन ले जाने में सक्षम होगी.
हवा में उड़ने वाली ये मोटरसाइकिल 250mph (400 किलोमीटर/घंटा) की रफ्तार से हवा में उड़ने में सक्षम होगी. हालांकि, एक बेहतर पायलट राइडर को भी इस स्पीड से उड़न भरने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

16,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकेगी
कंपनी के अनुसार, हवा में उड़ने वाली इस बाइक को एक बेहतर पायलट 16,000 फीट की ऊंचाई तक ले जा सकता सकता है, लेकिन इस ऊंचाई तक जाने में इसका फ्यूल खत्म हो जायेगा और जमीन पर सुरक्षित वापसी के लिए पायलट राइडर को एक पैराशूट की जरुरत होगी.

वीडियो गेम की तरह होगा कंट्रोल सिस्टम
ये बाइक दिखने में ही नहीं, चलने में भी रोमांचक एहसास करायेगी. इस बाइक को हवा में उड़ाने के लिए फाइटर जेट में प्रयोग की जाने वाली फ्लाई-बाय-वायर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसका कंट्रोल हैंडग्रिप में मौजूद बटनों द्वारा किया जाता है. जिसमें एक बटन इसे टेक ऑफ और लैंड कराने के लिए और दूसरा ऊंचाई पर ले जाकर स्पीड देने के लिए है.

टक्कर होने से बचाते हैं सेंसर
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये इसकी कंट्रोलिंग यूनिट में सेंसर का प्रयोग किया गया है. जो इसके उड़ने के दौरान उड़ान भरने की दिशा आदि की जानकारी रखने के साथ-साथ, इसके सामने पेड़ या इमारत जैसी चीज आने पर इसे ऑटोमैटिक रूप से टकराने से बचाने में भी सक्षम है.

कीमत
इसकी निर्माता कंपनी जेटपैक एविएशन ने इस बाइक के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है. कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपये रखी है. इस बाइक को अगले दो-तीन सालों में बाजार में उतारा जा सकता है.
Tags :