🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए भारतीय महिला सैनिकों की होगी तैनाती

👤
prativad
👁 3089 व्यूज
📍 Bhopal
सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए भारतीय महिला सैनिकों की होगी तैनाती
6 जनवरी 2023। युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश सूडान (Sudan) में भारतीय सेना ने महिला सैनिकों की एक पूरी प्लाटून को तैनात किया है. यूएन पीसकीपिंग मिशन में ये भारतीय सेना की सबसे बड़ी महिला टुकड़ी है. संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारतीय नारी शक्ति की भागीदारी की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है.

भारतीय सेना के मुताबिक, महिला सैनिकों की इस टुकड़ी को विवादित अबेई क्षेत्र में तैनात किया है. ये क्षेत्र सूडान और साऊथ सूडान के बीच विवादित सीमा-क्षेत्र है. शांति बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र ने यहां यूएन अंतिरम सुरक्षा फोर्स (यूएनआईएसएफ) को तैनात किया है. इस फोर्स में भारत सहित कई देशों की सेनाओं की टुकड़ियां शामिल है.

सेना ने क्या कहा?
भारतीय सेना ने महिला-सैनिकों की अपना सबसे बड़ी टुकड़ी को अबेई भेजने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट की एक तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, "ये टीम यूएन के झंडे तले बेहद ही ऑपरेशन्ल और चुनौती भरे इलाकों में से एक अबेई में महिलाओं और बच्चों को राहत और सहायता प्रदान करेगी."





पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
भारतीय सेना के इस ट्वीट को 'कोट' करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, इसे देखकर गर्व महसूस हो रहा है. यूएन शांति मिशन में हिस्सा लेने की भारत की परंपरा रही है. नारी-‍शक्ति की भागीदारी और अधिक प्र‌सन्नता का कारण है.

बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्वीट कर लिखा भारत के लिए एक और गर्व! अबेई में संयुक्त राष्ट्र संघ में शांति सेना अभियान में भारतीय सेना के सबसे बड़े महिला दल की तैनाती हुई है. शांति एवं कल्याण के दायित्व निर्वहन की भारतीय परंपरा अति प्राचीन है और न्य़ू इंडिया में नारी शक्ति की यह सहभागिता उत्साह व प्रेरणादायी है.

Tags :