🔴 TRENDING NOW!
महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच सोशल मीडिया पर लड़ाई असल में किसकी सत्ता की है? सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार

ग्राहको को सुरक्षित पार्सल डिलीवरी के लिए मिलती है ओटीपी की सुविधा, अब हो रहे स्कैम? ऐसे करें बचाव

👤
prativad
👁 1759 व्यूज
📍 Bhopal
ग्राहको को सुरक्षित पार्सल डिलीवरी के लिए मिलती है ओटीपी की सुविधा, अब हो रहे स्कैम? ऐसे करें बचाव
देशभर में साइबर क्राइम Cyber Crime के मामले काफी बढ़ गए है. जिसमें सबसे ज्यादा केस One Time Password या OTP फ्रॉड्स के सामने आ रहे है.
अगर आप फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेज़न (Amazon) जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों (E-Commerce Companies) से ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करते है. तो ये कंपनी आपके ग्राहकों को सुरक्षित डिलीवरी की गारंटी के लिए One Time Password यानि OTP के जानिए डिलीवरी कन्फर्म करती है.
वही ओटीपी स्कैमर्स (OTP Scammer) इस सुरक्षा का फायदा उठाकर आपको चुना लगा रहे है. वे मौका मिलते ही आपके बैंक अकाउंट्स को खाली कर देते है. अभी हाल ही में फ्रॉड डिलिवरी एग्जीक्यूटिव्स ग्राहकों से ओटीपी लेकर बैंक फ्रॉड के कई मामले सामने आए है. ओटीपी के साथ फ्रॉड से बचने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा.
फेक ओटीपी स्कैम (Fake OTP Scam) को रोकने के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है. इसमें आपको ओटीपी शेयर करने से बचना होगा. ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें. आपको फोन/टेक्स्ट/ईमेल से फ्रॉडस्टर्स को ओटीपी प्रदान करने में धोखा दिया है. जालसाज लेन-देन में सहायता करने या बेहतर सेवाएं देने के झूठे वादे करके आपको फसाया जाता है.
अगर आपसे कोई व्यक्ति ओटीपी मांगता है, तो सबसे पहले उसे वेरिफाई करें, की वह सही है या नहीं. आप टेक्स्ट या ईमेल द्वारा भेजे सुरक्षित कोड का उपयोग करके ट्रांजेक्शन को वेरिफाई कर सकते हैं. ग्राहकों को पैसे का भुगतान करने और डिलीवरी की पुष्टि करने से पहले डिलीवरी पैकेज खोल लेना चाहिए.
किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले लिंक या वेबसाइटों पर भरोसा नहीं करें. डिलीवरी पर भुगतान पर क्यूआर कोड स्कैन करने से बचने के लिए, विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास करें.
ओटीपी यूजर्स को ट्रांजेक्शन या लॉगिन के लिए प्रमाणित करता है. ओटीपी एक तरह का पासवर्ड है, जो कंप्यूटर सिस्टम या अन्य डिजिटल डिवाइस पर केवल एक लॉगिन सेशन या ट्रांजेक्शन के लिए मान्य होता है.

Tags :