🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

भाजपा संगठन की ताकत और विचार के बल पर जीतेगी अगला चुनाव - विष्णुदत्त शर्मा

👤
prativad
👁 3092 व्यूज
📍 Bhopal
भाजपा संगठन की ताकत और विचार के बल पर जीतेगी अगला चुनाव - विष्णुदत्त शर्मा
7 जनवरी 2023। केंद्र और प्रदेश सरकारों की कई योजनाएं गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। जनप्रतिनिधि भी जीवन बदलने के इस अभियान में सहभागी बनें। अपने वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जुट जाएं। नर सेवा ही नारायण सेवा का मंत्र लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना और जनहित की अन्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में जुट जाएं।

यह बात प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। कोलार रोड स्थित जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि हम 2014 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस की नाकामियों से जीते जब हमें 17 करोड़ वोट मिले। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में 23 करोड़ वोट लेकर प्रचंड बहुमत से जीते। 6 करोड़ वोटों की वृद्धि गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण ही हुई है। अब 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के संगठन की ताकत और विचार के बल पर जीता जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि संगठन को सुदृढ़ बनाने में जुट जाएं। जनता ने आपको चुनकर भेजा है, आप लोकतंत्र में समाज की बड़ी ताकत

हैं। जनता और समाज की अपेक्षाएं आपसे ज्यादा होती हैं। सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के मुद्दों को पहचानें। उस विचार को जानें, जिसके कारण भाजपा का जन्म हुआ है। पार्टी की विचारधारा को जानें।

उन्होंने कहा कि हमको गर्व होना चाहिए कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसे डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं ने खड़ा किया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में जब कश्मीर में धारा 370 लगाई गई, तो उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जनसंघ की स्थापना हुई। 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना हुई। हम उसी बलिदानी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

जैसा व्यवहार होगा, वैसी पार्टी की छवि बनेगी

प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नगरीय निकाय के पार्षद वार्ड में भाजपा का चेहरा हैं। जैसा व्यवहार जनता के साथ करते है, वैसी ही छवि पार्टी की बनती है। शब्द अमूल्य होते है, सोच समझकर संवाद करें। आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री पद तक हमारे कार्यकर्ता बैठे हुए है। भाजपा गांव, गरीब और किसानों की पार्टी है। इससे पहले वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि हमारी कार्यशैली से जनता में क्या संदेश जाएगा। हम अपने काम के आधार पर अपना आचरण बनाएंगे। इन सभी बातों को हम प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से सीखते है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा कि कांग्रेस

वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की नीति अपनाती है। कांग्रेस ने हमेशा देशद्रोहियों का समर्थन किया जिसके कारण आज कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार गरीब कल्याण के मिशन को लेकर काम कर रही है। हमारी हर योजना अंत्योदय के मिशन को पूरा कर रही है।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :