🔴 TRENDING NOW!
भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अपने बुढ़ापे को बनाये मजबूत, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेंगे ₹75 हजार, जानें कैसे

👤
prativad
👁 1996 व्यूज
📍 Bhopal
अपने बुढ़ापे को बनाये मजबूत, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेंगे ₹75 हजार, जानें कैसे
7 जनवरी 2023। नेशनल पेंशन सिस्टम में आप निवेश करके हर महीने 70 हजार रुपये से अधिक की पेंशन का लाभ ले सकते हैं. जानिए क्या है प्लान..
हम आपको एक सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें निवेश करके आप अपने रिटायरमेंट (Retirement) के बाद भी बेहतर तरीके से इनकम की तरह हर महीने मोटी क़िस्त ले सकते हैं. हर महीने बचत करके आप अच्छा फंड बना सकते हैं.
जानिए क्या है प्लान
अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आप अपनी सैलरी का एक हिस्सा निवेश के लिए जरूर निकालते होंगे. आप रिटायरमेंट के लिए जल्दी से जल्दी बचत करना शुरू कर दें, ये ज्यादा अच्छा रहेगा. आपने नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) के बारे में सुना होगा. ये विकल्प आपके लिए सबसे मजबूत साबित हो सकता है. लोगों के बीच रिटायरमेंट प्लानिंग का ये पसंदीदा ऑप्शन है. अगर आप इसमें निवेश करते हैं, तो आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने 75 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकती है.
क्या है एनपीएस, कैसे करते हैं निवेश
एनपीएस एक तरह की सरकारी स्कीम है. एनपीएस (NPS) में 4 एसेट क्लास हैं- इक्विटी, कॉरपोरेट डेट, गवर्नमेंट बॉन्ड्स और ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड्स. निवेशकों के पास एनपीएस में दो विकल्प मिलते हैं. इसमें एक्टिव और ऑटो चॉइस का विकल्प मिलता है. इसमें इक्विटी से कम जोखिम है और पीपीएफ (PPF) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से ज्यादा रिटर्न है. जानिए आपको इसमें हर महीने कितना निवेश करना होगा.
ऐसे मिलेंगे हर महीने 75 हजार रुपये
अगर अभी आपकी उम्र 25 साल है. आप रिटायरमेंट के बाद 75 हजार रुपये की पेंशन का लाभ पाना चाहते हैं, तो आपको हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा. यह निवेश अगले 35 साल तक करना होगा. आपको सालाना 10 फीसदी रिटर्न पर उसका कुल एनपीएस इनवेस्टमेंट मैच्योरिटी पर 3,82,82,768 रुपये हो जाएगा. कुल एनपीएस राशि का केवल 40 फीसदी अनिवार्य हिस्सा ही एन्युटी खरीदने में निवेश होगा. अगर वह ऐसा करता है तो उसे रिटायरमेंट के बाद हर महीने 76,566 रुपये पेंशन मिलेगी.

Tags :