🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

टीवी सीरियल की संस्कारी बहू दीपिका सिंह ने बेशरम रंग पर दिखाए बोल्ड मूव्स

👤
prativad
👁 3351 व्यूज
📍 Bhopal
टीवी सीरियल की संस्कारी बहू दीपिका सिंह ने बेशरम रंग पर दिखाए बोल्ड मूव्स
'दीया और बाती हम' फेम संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह ने हाल ही में एक डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो 'पठान' के सॉन्ग Besharam Rang पर अपने बोल्ड मूव्स दिखा रही हैं।
आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पठान' का गाना Besharam Rang पर नाचते नजर आता रहता है। जहां एक तरफ गाने पर विवाद मचा हुआ है, वहीं इस गाने का फितूर लोगों के दिमाग से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। इस इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है। सोशल मीडिया से कई लोगों ने पॉपुलैरिटी हासिल की है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर आए दिन कोई न कोई फिल्म 'पठान' का गाना Besharam Rang पर वीडियो बनता नजर आ रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी इसी बात से लगा सकते हैं की Besharam Rang पर बॉलीवुड स्टार ही नहीं कई देश के लोगों थिरक रहे हैं।
टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' की संध्या बींदणी तो आपको याद ही होगी। आजकल दीपिका सोशल मीडिया पर अपने जलवे दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'पठान' के Besharam Rang पर अपने हॉट मूव्स दिखाए। टीवी की इस संस्कारी बहू के इस वीडियो ने सोशल मीडिया धूम मचा कर रखी है। दीपिका सिंह अपने इंस्टाग्राम रील में ग्रे कलर की ड्रेस में बोल्ड मूव्स करते दिख रही हैं। फिल्म 'पठान' के Besharam Rang पर अपने स्टेप्स दिखा रही एक्ट्रेस को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'काफी समय बाद बिना किसी तैयारी के मैंने ये डांस रील बनाई है सबसे लेटेस्ट सॉन्ग पर...'
दीपिका के इस डांस वीडियो को लोगों जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। साल 2011 में सीरियल 'दीया और बाती' हम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली दीपिका सिंह को टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। सीरियल के दौरान उनको अपने शो के डायरेक्टर से प्यार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म Pathaan का गाना Besharam Rang ट्रेंडिंग पर हैं। इस गाने पर आम इंसान से लेकर कई सेलेब्स वीडियो बना चुके हैं। फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
Tags :