🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बढ़ी कड़कनाथ की डिमांड, नहीं हो पा रही पूर्ति, जानिए मुर्गे की खासियत

👤
prativad
👁 1892 व्यूज
📍 bhopal
बढ़ी कड़कनाथ की डिमांड, नहीं हो पा रही पूर्ति, जानिए मुर्गे की खासियत
13 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड भी बढ़ गई है. डिमांड इतनी है कि, इसकी पूर्ति कर पाना भी असंभव हो रहा है, जानिए इस मुर्गे की खासियत
मध्यप्रदेश में बढ़ती सर्दी के कारण अब कड़कनाथ मुर्गा की डिमांड भी बढ़ने लगी हैं. इस ठंड के बीच ग्वालियर से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली से कड़कनाथ मुर्गे और उनके चूजों की भारी डिमांड है. अब हालात यह हो गए हैं कि, भारी डिमांड के चलते अलग-अलग राज्यों के लिए 10 हजार कड़कनाथ मुर्गा की वेटिंग है. यही कारण है कि ग्वालियर का कृषि विज्ञान केंद्र इन मुर्गों की पूर्ति नहीं कर पा रहा है. बता दें यूं तो कड़कनाथ मुर्गा मध्यप्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर में पैदा होता है, लेकिन ग्वालियर का कृषि विश्वविद्यालय हेचरिंग के जरिए अंडों से कड़कनाथ के चूजे तैयार कर पूरे अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता है.
ठंड में बढ़ती है डिमांड: मध्य प्रदेश में इस समय काफी सर्दी है. इसका सबसे बड़ा कारण यह माना जाता है कि, कड़कनाथ मुर्गे का चिकन सर्दियों में काफी गर्म होता है. सर्दियों में इसका चिकन खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. यही कारण है कि, सर्दियों में कड़कनाथ मुर्गा की भारी डिमांड आ रही है. यह डिमांड मध्यप्रदेश से ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली से है. राजमाता विजयराजे कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में अभी एक महीने में लगभग दो हजार चूजे तैयार हो रहे हैं. जबकि यहां अभी करीब 10 हजार चूजों की डिमांड दिल्ली, राजस्थान, यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से आ रही है.
कृषि विज्ञान केंद्र सप्लाई करता है कड़कनाथ मुर्गे : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित राजमाता विजयराजे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाला कृषि विज्ञान केंद्र मध्यप्रदेश का तीसरा कड़क नाथ का हैचरी सेंटर है. यहां पर कडकनाथ के अंडे से हेचरी के जरिए चूजे तैयार किए जाते हैं. प्रदेश के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किए जाते हैं. यही कारण है कि जब ठंड की शुरुआत होती है तो इनकी डिमांड काफी बढ़ जाती है. यहां से मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र और हैदराबाद के भी लोग कड़कनाथ के चूजे और मुर्गा मुर्गी लेने पहुंचते हैं. कड़कनाथ मुर्गा का यह हेचरी सेंटर ग्वालियर के अलावा मध्यप्रदेश में दो अन्य जगह और स्थित है. जहां ग्वालियर में यह कृषि विज्ञान केंद्र हर साल लगभग 50 हजार कड़कनाथ मुर्गों के चूजे तैयार करता है और पूरे देश भर में सप्लाई करता है.
कड़कनाथ का उत्पादन: कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ साइंटिस्ट डॉ. राजेश सिंह कुशवाह ईटीवी भारत से बातचीत की और कहा कि ग्वालियर का कृषि विज्ञान केंद्र 2016 से कड़कनाथ का उत्पादन कर रहा है यहां पर झाबुआ से लाकर 200 चीजों की हेचरी बनाई गई थी. इसके बाद लगातार इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है. कड़कनाथ का उत्पादन बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन करने वाले ग्रामीणों को ट्रेनिंग देकर इसका उत्पादन बढ़ाया जा रहा है. इसके साथ ही सर्दियों के सीजन में कड़कनाथ मुर्गा की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि इनकी पूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर प्रयास रहता है कि सभी लोगों को इसकी डिमांड पूरी की जाए.

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :