🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सीएम शिवराज ने किया थिंक-20 बैठक का शुभारंभ, पर्यावरणसम्‍मत जीवन शैली पर मंथन करेंगे 22 देशों के मेहमान

👤
prativad
👁 4879 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम शिवराज ने किया थिंक-20 बैठक का शुभारंभ, पर्यावरणसम्‍मत जीवन शैली पर मंथन करेंगे 22 देशों के मेहमान
16 जनवरी 2023। इस साल जी-20 सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता का मौका भारत को मिला है। इसी सिलसिले में जी-20 के अंतर्गत दो दिवसीय टी-20 (थिंक-20) बैठकों का आयोजन भोपाल में आज से शुरू हुआ। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इन बैठकों में 22 देशों के 94 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।



सम्‍मेलन का जारी होगा घोषणा पत्र
सम्‍मेलन के दौरान प्रोफेसर सचिन प्रोफेसर चतुर्वेदी ने कहा कि भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमने समावेशी विकास का माडल अपनाया है। नए बैंक खाते खोलने के साथ आवास बनाकर देने का काण बड़े.स्तर पर किया गया है। डिजिटल इकोनामी की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नैतिक मूल्य का पालन हर स्तर पर होना चाहिए। इस दो दिवसीय सम्मेलन का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

सीएम शिवराज ने किया टी-20 के अतिथियों संग पौधारोपण
इस सम्‍मेलन से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जी ट्वेंटी के अंतर्गत टी-20 विचार सत्र में भोपाल पधारे विभिन्न देशों के डेलिगेट्स के साथ पौधारोपण किया। उन्‍होंने स्मार्ट उद्यान में भिन्न भिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान नीति आयोग दिल्ली के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और मध्य प्रदेश नीति आयोग के प्रो सचिन भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जी-20 के तहत आज टी-20 की यह बैठक महत्वपूर्ण है। दुनियाभर के चिंतक और बुद्धिजीवी मध्यप्रदेश पधारे हैं। भोपाल कैपिटल ऑफ इंटेलेक्चुअल हो गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे प्रतिदिन पौधे लगाते हैं। मध्यप्रदेश में अंकुर पोर्टल बनाया गया है जिसमें नागरिक विवाह वर्षगांठ और जन्म वर्षगांठ पर पौधे लगाते हैं। अंकुर पोर्टल के माध्यम से लोग जुड़ते जा रहे हैं इनकी संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वन अर्थ, वन फैमिली एंड वन फ्यूचर के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। आज ये उद्यान ग्लोबल गार्डन हो गया है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन बेरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :