🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?

जी 20 के डेलिगेट्स को भायी मध्यप्रदेश की कला और शिल्प

👤
prativad
👁 5212 व्यूज
📍 Bhopal
जी 20 के डेलिगेट्स को भायी मध्यप्रदेश की कला और शिल्प
16 जनवरी 2023। जी 20 विशेष थिंक 20 कार्यक्रम में देश-विदेश से आए डेलिगेट्स को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन में लगाई गयी कला और शिल्प प्रदर्शनी खूब भा रही है। विदेश और देश से आए डेलिगेट्स, कलाकारों के स्टॉल में कला को निहारते और सराहते हुए नजर आए। पर्यटन बोर्ड के रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन द्वारा जी 20 डेलिगेट्स का प्रदेश की कला और संस्कृति से परिचय कराने के लिए आर्ट और क्राफ्ट प्रदर्शनी लगायी गयी है। प्रदर्शनी में बुधनी के लकड़ी के खिलौने, महेश्वरी साड़ी, बैतूल का मेटल क्राफ्ट, उज्जैन का तेंदूपत्ता क्राफ्ट, पन्ना का ब्लॉक प्रिंट, अलीराजपुर की भील संस्कृति की सोवेनियर पेंटिंग, भोपाल का जरी जरदोजी, चंदेरी क्राफ्ट, ग्वालियर का चितेरा आर्ट और टेराकोटा आर्ट प्रमुख है। साथ ही महेश्वरी सारी का लूम, मिट्टी कला, गोंड एवं भील पेंटिंग और जरी जरदोजी की लाइव प्रदर्शनी भी है, जिस पर डेलिगेट्स स्वयं हाथ आजमा कर अनुभव ले सकते हैं।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश के शिल्पकारों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच दिया गया है। इससे प्रदेश की कला और संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार होगा।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यटन से समुदाय का सामाजिक और आर्थिक विकास एवं पर्यावरण-संरक्षण है। इससे स्थानीय समुदाय को पर्यटन से जोड़ कर पर्यटन स्थलों का विकास और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। मिशन में होमस्टे योजना, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना, कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण, हमसफर परियोजना, रिस्पांसिबल सोविनियर विकास प्रोजेक्ट, क्लीन डेस्टिनेशन और ग्रामीण पर्यटन परियोजना शामिल है।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :