🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

खेलो इंडिया एंथम को प्राथमिकता से चलाएँ : मंत्री श्रीमती सिंधिया

👤
prativad
👁 938 व्यूज
📍 Bhopal
खेलो इंडिया एंथम को प्राथमिकता से चलाएँ : मंत्री श्रीमती सिंधिया
17 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थी युवा और आम नागरिक को खेलो इंडिया से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस कड़ी में खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिला पंचायतों के सीईओ से चर्चा की।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की मेजबानी में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन आयोजन से गाँव-गाँव को जोड़ने और खेलों का वातावरण निरंतर बना रहे, इसके प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए मशहूर गायक शान की आवाज में एंथम बनाया गया है, जिसको मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 जनवरी को लॉन्च किया था। इस एंथम को प्राथमिकता से पूरे प्रदेश में चलाया जाए। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि इस एंथम से लोगों में जोश भरेगा और उन्हें इसके हुक स्टेप पर डांस करने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी उत्सव हो, उसे खेलो इंडिया एंथम से शुरू करें। हर वर्ग के लोग खेलो इंडिया से जुड़ें और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ें। आनंद उत्सव कार्यक्रम को भी खेलो इंडिया से जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना युवाओं को आगे बढ़ाने का है और खेल एक बेहतरीन माध्यम है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स सिर्फ खेल विभाग का कार्यक्रम नहीं है, पूरे प्रदेश का कार्यक्रम है। सभी जिला पंचायत भवनों में खेलो इंडिया के एंथम को चलाएँ। उन्होंने कहा कि इंटर पंचायत प्रतियोगिताओं में क्रिकेट को ही प्राथमिकता दी जाती थी, इस बार पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करें। श्री सिसोदिया ने कहा कि सभी जिला पंचायत सीईओ खेल मैदान को चिन्हित करें, जमीन है कि नहीं इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टॉर्च रिले सीईओ जिला पंचायत और डीएसओ मिल कर करें और शहरों तक सीमित न रह कर गाँव का भी भ्रमण करें। पंचायत मंत्री ने कहा कि रिले के दौरान डीजे का इस्तेमाल कर खेलो इंडिया एंथम बजाएँ।

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौंड मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :