🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

रीवा का सुंदरजा आम है बेहद खास, जारी हो चुका है नाम से डाक टिकट

👤
prativad
👁 1967 व्यूज
📍 Bhopal
रीवा का सुंदरजा आम है बेहद खास, जारी हो चुका है नाम से डाक टिकट
19 जनवरी 2023। देश भर में कई प्रजाति के आम पाए जाते हैं। रीवा की पहचान कहे जाने वाले सुंदरजा आम का स्वाद न केवल देश बल्कि विदेश में भी खूब लोकप्रिय है। इसकी खासियत है कि यह दूसरे आम से कहीं अधिक स्वादिष्ट होता है। वर्ष 1968 में इसके नाम से डॉक टिकट भी जारी किया जा चुका है। सुंदरजा आम को डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। यह आम अपनी खुशबू से पहचाना जाता है।

मध्यप्रदेश में पाए जाने वाले आम की 213 प्रजाति में से सबसे प्रमुख सुंदरजा आम है। राज्य शासन के एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में रीवा जिले का उत्पाद सुंदरजा आम है। यह मुख्यत: रीवा की देन है जो अब पूरे देश की नर्सरी में पाया जाता है। दिल्ली, मुंबई, चैन्नई, कलकत्ता, पाकिस्तान, इग्लैण्ड और अमरीका सहित अरब देशों में सुंदरजा आम अपनी खासियत के चलते आम प्रेमियों को काफी लुभाता है। इसकी खासियत यह है कि सुंदरजा आम में विशेष खुशबू होती है। जैसा इसका नाम है यह देखने में भी उसी तरह सुंदर दिखाई देता है। यह आम अपनी खास मिठास के लिए भी जाना जाता है। इसके चलते सभी इसे पंसद करते हैं। सुंदरजा आम खासियतों को लेकर समूचे देश सहित विश्व में भी विख्यात है। इसके छोटे वृक्ष में भी 100 से 125 किलो तक पैदावार होती है और एक आम का वजन औसतन 200 से 250 ग्राम तक होता है।

सुंदरजा आम रीवा राजघराने की देन है। प्राचीन काल में सुंदरजा आम यहाँ के महाराजाओं की खास पसंद में शामिल रहा है। रीवा में कुठिलिया अनुसंधान केन्द्र और गोविंदगढ़ की नर्सरी में सुंदरजा आम के पौधे विकसित किये जाते हैं।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :