🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भारत में पहली बार भोपाल में आयोजित हुई कांफ्रेंस ऑन लैसर नोन स्पीसीज

👤
prativad
👁 3919 व्यूज
📍 Bhopal
भारत में पहली बार भोपाल में आयोजित हुई कांफ्रेंस ऑन लैसर नोन स्पीसीज
22 जनवरी 20223। एस एन एच सी, इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड, भोपाल बर्ड्स एवं मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑन लैसर नोन स्पीसीज ऑफ़ मध्य प्रदेश का आयोजन दिनांक 20 एवं 21 जनवरी 2023 को एप्को सभागार में किया गया। यह भोपाल शहर में आयोजित भारत की पहली कांफ्रेंस है जिसमे विषेशज्ञों ने लैसर नॉन स्पीशीज यानि ऐसे वन्यप्राणी जिनको कम देखा जाता है या दुर्लभ है एवं जिनपर शोध कम हुए हैं पर चर्चा की और प्रस्तुतीकरण दिए।
देशभर से आए 30 से भी अधिक विशेषज्ञ इस कार्यशाला में पुरे देश से 30 से भी अधिक विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया इसमें सुश्री परवीन शैख़, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, डॉ सुरजीत नरवरे, सहायक संचालक, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, डॉ शौमिता मुखर्जी ,वरिष्ठ वैज्ञानिक, सलीम अली सेण्टर फॉर ओर्निथोलॉजी, के नरसिम्हा राजन, प्रफुल चौधरी एवं सेवाराम मालिक, नौरादेही अभ्यारण्य, डेविड राजू, नैचरलिस्ट, केरला, डॉ संजीव यादव, डब्लू डब्लू ऍफ़, धीरज दास, डब्लू आर सी एस पुणे, डॉ रणदीप सिंह, एमिटी यूनिवर्सिटी, दिल्ली, अलोक शेयोडे बुलढाना महाराष्ट्र, कौशिक मंडल, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, सुधीर जेना, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया आदि द्वारा प्रमुख रूप से भाग लिया गया।
इन प्रजातियों पर दिया गया प्रस्तुतीकरण
कार्यशाला में रिवर डॉलफिन, सरीसृप, छोटे कीटों, इंडियन स्कीमर, फारेस्ट आउलेट, भारतीय भेड़िये, केराकल, बिच्छू, खरमोर, औटर आदि लैसर नोन स्पीशीज बार प्रस्तुतिकरण किये गए।
लैसर नोन स्पीशीज पर आधारित कैलेंडर एवं पोस्टर का विमोचन
इस कार्यशाला में भोपाल बर्ड्स संस्था द्व्रारा तैयार किये गए कैलेंडर बटरफ्लाई ऑफ़ भोज वेटलैंड एवं जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के पोस्टर स्कोर्पियन ऑफ़ मध्य प्रदेश का विमोचन भी किया गया।
वरिष्ठ विशेषज्ञों का हुआ सम्मान
कार्यशाला में दिलशेर खान, गिद्ध विशेषज्ञ एवं ऋषिकेश शर्मा, जलीय जन्तु विशेषज्ञ को उनके सराहनीय कार्यों हेतु सम्मानित भी किया गया।
नेशनल कांफ्रेंस ऑन लैसर नोन स्पीसीज का शुभारम्भ दिनाँक 20 जनवरी 2023 को मुख्य अतिथि श्री जे एन कंसोटिया अपर मुख्य सचिव, वन विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री जे एस चौहान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, मध्य प्रदेश राज्य जैवविवधता बोर्ड एवं श्री असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, उत्पादन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन समारोह में दिनाँक 21 जनवरी 2023 को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव, सदस्य सचिव, मध्य प्रदेश राज्य जैवविवधता बोर्ड उपस्तिथ रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री आर श्रीनिवास मूर्ति, सेवानिवृत वन अधिकारी एवं श्रीमती संगीता सक्सेना, डायरेक्टर, डब्लू डब्लू ऍफ़ मध्य प्रदेश छत्तीसग़ढ उपस्तिथ रहीं।
कार्यक्रम में वन अधिकारीयों, शोधकर्ताओं, विषय विशेषज्ञों, मध्य प्रदेश राज्य जैवविवधता बोर्ड, भोपाल बर्ड्स, मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, डब्लू डब्लू ऍफ़, व्ही एन एस ग्रुप, एप्को एवं विभिन्न संस्थाओं के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों समेत लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :