🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

सनी देओल ने 'गदर 2' का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का एलान किया

👤
prativad
👁 2960 व्यूज
📍 Bhopal
सनी देओल ने 'गदर 2' का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का एलान किया
26 जनवरी 2023। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का फैंस को काफी समय से इंतजार है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने अपने फैंस को तोहफा दे दिया है। मेकर्स की ओर से फिल्म का पोस्टर रिलीज कर इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी देओल को तारा सिंह के अवतार में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर 'गदर 2' का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का एलान किया है। 'गदर' में जहां सनी हैंडपंप उखाड़ते नजर आए थे, तो इस बार उनके हाथ में हथौड़ा नजर आ रहा है। पोस्टर में सनी तारा सिंह के अवतार में आंखों में गुस्सा, हाथ में हथौड़ा और हरे रंग के पगड़ी के साथ काले कुर्ते में नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर ही लग रहा है कि 'गदर 2' से सनी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रहे हैं।
पोस्टर शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था...और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं। 11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में।' इसके साथ ही सनी देओल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी है।



Tags :