🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिलाओं के हित में की बड़ी घोषणा

👤
prativad
👁 779 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिलाओं के हित में की बड़ी घोषणा
28 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर घोषणा की कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की जायेगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रूपये मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत् मिलता रहेगा। योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।

नर्मदा जयंती पर नर्मदपुरम के गौरव दिवस में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा घाट पर सपत्नीक नर्मदा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गौरव दिवस पर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। यहाँ आधुनिक बस स्टेण्ड भी बनाया जायेगा।

नर्मदा जयंती और गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास कार्यों का जल मंच से वर्चुली भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इसमें प्रमुख रूप से 11 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन आयुक्त नर्मदापुरम के भवन का लोकार्पण, 1 करोड़ 97 लाख की लागत से रामलीला मैदान के उन्नयन, 2 करोड़ रूपये की लागत से मुख्यमंत्री अधो-संरचना एवं विभिन्न विकास कार्य और 5 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत वाले नगर के आडिटोरियम का वर्चुअली भूमि-पूजन किया।

समारोह को सांसद राव उदयप्रताप सिंह और विधायक सीतासरन शर्मा ने भी संबोधित किया। जिले के प्रभारी एवं खनिज साधन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :