🔴 TRENDING NOW!
कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं

फरवरी के महीने में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये 5 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

👤
prativad
👁 3506 व्यूज
📍 Bhopal
फरवरी के महीने में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये 5 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज
2023 का पहला महीना बॉलीवुड के लिए जबरदस्त साबित हुआ है. 25 जनवरी को 'पठान' (Pathaan) की वर्ल्ड वाइड रिलीज के साथ शाहरुख खान ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड ने भी दमदार वापसी की है. इस फिल्म की बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. 'पठान' का क्रेज देखकर लगता है कि इस फिल्म की रफ्तार थमने वाली नहीं है.

अब इस साल का नया महीना शुरू होने जा रहा है और इसी के साथ कई नई फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं. जहां 10 फरवरी को थिएटर में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की 'शहजादा' दस्तक देने जा रही है तो वहीं नए महीने के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफार्म पर भी कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. तो चलिए देखेते हैं फरवरी के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट-

ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर-
हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'ब्लैक पैंथर' की सीक्वल फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' 11 नवंबर 2022 को थिएटर में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' 1 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी.

क्लास-
वेब सीरीज 'क्लास' 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. ये वेब सीरीज 3 मिडिल-क्लास बच्चों की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है.

यू-
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर थ्रिलर वेब सीरीज 'यू' का चौथा सीजन रिलीज होने जा रहा है. ऑडियंस के सस्पेंस को बनाए रखने के लिए इस सीरीज का ये चौथा सीजन 2 पार्ट में रिलीज होगा. पहला पार्ट 9 फरवरी और दूसरा 9 मार्च को आएगा.

फर्जी-
क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' से शाहिद कपूर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. इस सीरीज में शाहिद के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना और के के मेनन नजर आएंगे. ये वेब सीरीज 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

योर प्लेस ओर माइन-
'योर प्लेस ओर माइन' दो लॉन्ग डिस्टेंस लवर्स की कहानी है. ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 10 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
Tags :