🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

'अमन के गाँधी' गीत के माध्यम से गाँधी जी को श्रद्धांजलि

👤
prativad
👁 4638 व्यूज
📍 Delhi
'अमन के गाँधी' गीत के माध्यम से गाँधी जी को श्रद्धांजलि
01 फरवरी 2023। अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा 30 जनवरी को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर 'अमन के गाँधी' Song (Audio) का लोकार्पण नई दिल्ली में किया गया, गीत के जरिये महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए श्रंद्धांजलि दी।
गीत का ऑडियो और पोस्टर का लोकार्पण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (राजसभा संसद) राजमणि पटेल द्वारा किया गया। अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन के निर्माता निर्देशक डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) गीत के लेखक है और बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद सलामत ने गीत में अपनी आवाज़ देकर बहुत ही खूबसूरती से गाया हैं, साथ गायिका अनुष्का शिकतोडे ने अपनी आवाज़ से गीत की शान बड़ाई हैं तथा संगीत दीपक गुप्ता जी ने दिया हैं जो प्रख्यात गायिका पालक मुच्छल के भाई हैं।
'अमन के गाँधी' अभी ऑडियो लांच हुआ हैं जल्दी ही इसका वीडियो आएगा जिसमे कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य श्री राजमणि पटेल, समाजवादी चिंतक डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नुपुर सक्सेना, इटली की मॉडल मिस ओल्गा और ग्वालियर की मॉडल और एक्ट्रेस मिस मृणालिनी सेलर, सरदार सुखइंदर सिंह, फरमान अहमद, सहित अन्य कलाकार डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी) के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गाँधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एक दीप जलाया और सभी ने मौन रखकर गाँधी जी का स्मरण किया।
Tags :