🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्या है डिजिटल लाइब्रेरी, जिसकी वित्त मंत्री ने बजट में की घोषणा

👤
prativad
👁 2843 व्यूज
📍 Delhi
क्या है डिजिटल लाइब्रेरी, जिसकी वित्त मंत्री ने बजट में की घोषणा
01 फरवरी 2023। Education Budget 2023: केंद्रीय बजट के भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि सभी स्कूलों और लाइब्रेरी को डिजिटल लाइब्रेरी से जोड़ा जाएगा। इन डिजिटल लाइब्रेरियों को गांव की पंचायतों और बूथ लेवल तक खोला जायेगा, जिससे देश के प्रत्येक छात्र तक इसकी पहुंच हो सके।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार का बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने तमाम योजनाओं और कार्यों के लिए ऐलान किये। कई नई योजनाओं की घोषणा की है। बजट में किसानों, रियल एस्टेट, विज्ञान, महिलाओं, युवाओं और रक्षा के लिए सरकार ने दिल खोलकर खर्च करने की बात कही है। वहीं इसके साथ ही एजुकेशन क्षेत्र में सरकार डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का ऐलान किया है। सरकार के ऐलान के बाद यह लाइब्रेरी चर्चा में बनी हुई है। आइए जानते हैं कि क्या होती है डिजिटल लाइब्रेरी, जिसे खोलने के लिए सरकार करोड़ों खर्च करेगी।

क्या होती है डिजिटल लाइब्रेरी ?

डिजिटल लाइब्रेरी एक ऐसी पुस्तकालय होती है जहां किताबों का डिजिटल वर्जन उपलब्ध होता है। इसके साथ ही किताबों के इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल फॉर्मेट में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो या ऑडियो भी शामिल होते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी को कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भ कोने में बैठकर अपनी इंटरनेट की डिवाइस पर लॉगइन करके लाइब्रेरी का एक्सेस ले सकता है। इस लाइब्रेरी को बनाने में एक हाई स्पीड नेटवर्क, रिलेशनल डेटाबेस, सर्वर और डॉक्‍यूमेंट मैनेजमेंट सिस्‍टम जैसी चीजों से सरकार डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करेगी।

छात्रों को कैसे होगा फायदा ?
डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों के लिए बेहद ही फायदेमंद होगी। छात्रों के फोन, लैपटॉप या टैब में लाखों किताबों वाली पूरी लाइब्रेरीसमा जायेगी। जिसे वह कहीं भी बैठकर एक्सेस कर सकेगा। इसके लिए उसके पास केवल इंटरनेट इनेबल्ड डिवाइस होनी चाहिए। इस लाइब्रेरी का स्‍टोरेज स्‍पेस असीमित होगा जिससे दुनियाभर की पुस्‍तकों तक बच्‍चों की पहुंच बढ़ेगी। इसके साथ ही एक ही किताब को एक बार में लाखों छात्र पढ़ सकेंगे और इसके अलावा अलावा डिजिटल लाइब्रेरी 24x7 एक्‍सेस की जा सकेगी।
Tags :