🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भिण्ड से करेंगे विकास यात्रा का शुभारंभ

👤
prativad
👁 965 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भिण्ड से करेंगे विकास यात्रा का शुभारंभ
3 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान प्रदेश में सुशासन के विस्तार की दिशा में एक प्रभावी कदम है। विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने से जरूरतमंद लोगों का जीवन बेहतर होगा और शासन की कल्याणकारी मंशा का विस्तार भी होगा। संत रविदास जयंती- 5 फरवरी को भिंड में होने वाले कार्यक्रम में चंबल संभाग के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरण किया जाएगा, साथ ही विकास यात्रा का भी शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में भिंड, मुरैना और श्योपुर के जन-प्रतिनिधि और अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम भी बनते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र एवं हितलाभ वितरण तथा विकास यात्रा के शुभारंभ के लिए 5 फरवरी संत रविदास जयंती पर भिंड में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भिंड में जारी तैयारियों की वर्चुअली जानकारी प्राप्त की। सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

जानकारी दी गई कि कार्यक्रम भिंड के एम.जे.एस. ग्राउंड पर दोपहर 12.40 बजे कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 150 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बने 42 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 242 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शुरू होने वाले 79 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन-कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास यात्रा के 5 रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में मुरैना और श्योपुर में प्राप्त आवेदनों में से 95 प्रतिशत से अधिक तथा भिण्ड में 91 प्रतिशत से अधिक आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। भिंड में 661, मुरैना 628 और श्योपुर में 287 शिविर लगाये गये। इन 1571 शिविरों में प्राप्त 4 लाख 386 आवेदन में से 3 लाख 77 हजार 886 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम से भिण्ड, मुरैना और श्योपुर के सभी गाँव, कस्बों और नगरों को वर्चुअली जोड़ा जाएगा।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :