🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

3 दिन पहले ही कर दी थी तुर्की के भूकंप की भविष्यवाणी

👤
prativad
👁 2119 व्यूज
📍 Bhopal
3 दिन पहले ही कर दी थी तुर्की के भूकंप की भविष्यवाणी
06 फरवरी 2023। दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे हजारों इमारतें ढह गईं और अब मलबे में बचे लोगों की तलाश की जा रही है। यह भूकंप इतना तेज़ था कि इसके झटके साइप्रस, ग्रीस, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, यूके, इराक और जॉर्जिया सहित कुछ अन्य देशों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों से तुर्की में करीब 3000 इमारतें ध्वस्त हो गईं। न्‍यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि कम से कम 1300 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए हैं। यह संख्‍या और भी अधिक बढ़ने की आशंका है।

तुर्की में आए इस भीषण भूकंप को लेकर एक डच शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने तीन दिन पहले 3 फरवरी, 2023 को ही भविष्यवाणी की थी। नीदरलैंड स्थित संगठन सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGS) के लिए काम करने वाले हूगरबीट्स ने ट्विटर किया था, 'जल्दी या बाद में इस क्षेत्र (दक्षिण-मध्य तुर्की, जॉर्डन, सीरिया, लेबनान) में - एम 7.5 भूकंप आएगा।'

दरअसल SSGS खुद को ट्विटर पर भूकंपीय गतिविधि से संबंधित खगोलीय पिंडों के बीच ज्यामिति की निगरानी के लिए एक शोध संस्थान बताता है। सोमवार को आया भूकंप, काहिरा में दूर तक महसूस किया गया। यह भूकंप सीरियाई सीमा से लगभग 90 किलोमीटर (60 मील) में गजियांटेप शहर के उत्तर में केंद्रित था। बता दें कि तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है। साल 1999 में 7.4 तीव्रता के आए भूकंप में ड्यूज़ सबसे ज्यादा प्रभावित था। इस भूकंप ने दशकों में तुर्की को सबसे बुरी तरह प्रभावित किया।


Tags :