🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

एक गलती और गूगल को एक झटके में 100 अरब डॉलर का नुकसान

👤
prativad
👁 2144 व्यूज
📍 Bhopal
एक गलती और गूगल को एक झटके में 100 अरब डॉलर का नुकसान
09 फरवरी 2023। इंटरनेट सर्च फर्म गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alfabeta Inc) को बड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयरों का मार्केट वैल्यू (Google Share Market Value) एक ही झटके में 100 अरब डॉलर कम हो गया। बुधवार को गूगल के पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर 8 प्रतिशत या 8.59 डॉलर प्रति शेयर गिरकर 99.05 डॉलर पर पहुंच गए।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले इसके शेयरों में 8.9 फीसदी की गिरावट 26 अक्टूबर को आई थी। अल्फाबेट कंपनी का मार्केट कैप एक दिन में 100 अरब डॉलर कम हो चुका है और अब यह 1.278 ट्रिलियन डॉलर है। हाल ही में भारत के अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) आने के बाद 10 दिनों में मार्केट कैप 100 अरब डॉलर कम हुआ था।

सिर्फ एक गलती से 100 अरब डॉलर नुकसान
कुछ समय पहले माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने ChatGPT एक चैटबॉट पेश किया था। इसे सर्च इंजन की नई तकनीक माना जा रहा है। ऐसे में गूगल की पैरेंट कंपनी ने ChatGPT के जवाब में चैटबॉट Bard पेश किया है। कंपनी ने इसके प्रमोशन के लिए ट्विटर पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें Bard ने एक गलत जानकारी बता दी।

Bard चैटबॉट ने दी गलत जानकारी
गूगल के इस नई तकनीक से पूछा गया था कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने किस चीज की खोज की थी, जिसे नौ साल के लड़के को बताया जा सके। इसपर बार्ड ने बहुत सी जानकारी शेयर की, लेकिन उसने एक गलत जानकारी भी दीं। उसने कहा कि इससे पहली बार पृथ्वी के सोलर सिस्टम के बाहर किसी ग्रह की तस्वीर ली गई थी, जबकि नासा की ओर से बताया गया कि इसकी खोज वेरी लार्ज टेलीस्कोप से की गई थी।
जब से Microsoft Corp ने ChatGPT पेश किया है, तब से Google दबाव में है, जिसे टेक उद्योग में कई लोग अगली पीढ़ी की खोज के रूप में देख रहे हैं। मंगलवार को, Microsoft Corp ChatGPT पर अरबों का निवेश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर Google भी इस नई तकनीक को लाने की तैयारी में जुट गया है। गूगल का कहना है कि जल्द ही इसकी खामियों को दूर करके लॉन्च किया जाएगा।
Tags :