🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

रिलीज होते ही छाया कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का सॉन्ग

👤
prativad
👁 11195 व्यूज
📍 Bhopal
रिलीज होते ही छाया कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का सॉन्ग
10 फरवरी 2023। कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'अलोन' रिलीज़ हो गया है। गाने के वीडियो में योगिता बिहानी सबका ध्यान खींच रही हैं।
नए टैलेंट्स को पहचानने और उन्हें लॉन्च करने के लिए जाने जाने वाले भूषण कुमार ने कपिल शर्मा का डेब्यू सिंगल 'अलोन' रिलीज कर दिया है। इस गाने से कपिल ने बतौर सिंगर अपने करियर की नई शुरुआत की है। 'अलोन' अपनी रिलीज से पहले से ही इंटरनेट पर छाया हुआ था और अब जब ये हार्ट ब्रेक सॉन्ग समाने आ चुका है तो यह सिंगल्स की दुनिया में कपिल के लिए अहम कदम साबित हो सकता है। साथ ही इस गाने में उन्होंने पहली बार पॉप स्टार गुरु रंधावा के साथ काम किया है।

'अलोन' टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत इमोशनल हर्टब्रेकिंग सॉन्ग है, जो कपिल शर्मा और योगिता बिहानी के बीच एक जबरदस्त केमेस्ट्री को दर्शाता है। इस गाने में गुरु रंधावा भी नज़र आ रहे हैं। गाने का वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसके रिलीज होते ही इसे 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
देखिए ये वीडियो...



गुरु और कपिल की आवाज में गाए गए इस गाने को गुरु ने कम्पोज और लिखा भी है, जबकि संजय ने इस गाने का म्यूजिक प्रोड्यूस किया है। मनाली की प्राकृतिक सुंदरता में फिल्माए गए इस गाने को गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है।
Tags :