🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रेम चतुर्दशी : इन ऐप्स पर मिल रहे ब्वॉयफ्रेंड किराए पर

👤
prativad
👁 2837 व्यूज
📍 Bhopal
प्रेम चतुर्दशी : इन ऐप्स पर मिल रहे ब्वॉयफ्रेंड किराए पर
विदेशों में ये बातें बहुत आम हैं, जहां कोई लड़की बॉयफ्रेंड को रेंट पर बुक करती है। हालांकि कई बार इसके लिए काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। अब यह भारत में भी शुरू हो गया है। इन ऐप्स पर सेलिब्रिटीज से लेकर आम लड़कों और मॉडल्स तक के प्रोफाइल मिल जाते हैं। कंपनी की ओर से सभी के लिए अलग-अलग चार्ज तय किए गए हैं।

Valentine's Day: 'हफ्ता मोहब्बत वाला' ये लाइन आज Valentine's Day यानि 'प्रेम चतुर्दशी' पर सभी प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए खास है। अगर कोई ऐसा है, जिन्हें उनका मोहब्बत अभी तक नहीं मिल पाया है तो उनको निराश नहीं होना है। खास कर के वो लड़किया जो अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए एक साथी की तलाश में है। वो चाहती हैं कि इस Valentine's Day पर वह किसी के साथ घूमे-फिरे, मौज-मस्ती करें और शाम तक एक दो बार आई लव यू बोल कर टाटा बोल दें। एक बार सोचें तो यह थोड़ा मुश्किल लगता है, क्योंकि भारत में प्रेम, शादी, किसी का साथ मिलना ये सभी बातें पवित्र मानी जाती है, लेकिन बदलते समय ने सब चीजों को पलट कर रख दिया है। आज का समय ऐसा हो गया है कि सुबह 'तुझमें रब दिखता है...' और शाम तक 'हम आपके हैं कौन?' वाला सीन चल रहा है। ये सारी बातें हम नहीं बल्कि कुछ ऐप्स बता रही हैं। उन ऐप्स पर लड़कियां रेंट पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।

किराए पर हो रही बॉयफ्रेंड की बुकिंग
विदेशों में ये बातें बेहद आम है, जहां कोई लड़की किराए पर बॉयफ्रेंड की बुकिंग करती है। हालांकि उसके लिए काफी अधिक पैसा भी कई बार लग जाता है। भारत में ये सब प्रचलन थोड़ा नया है। देश में इस तरह की खबरें सुर्खियों में तब आई जब साल 2018 में 'Rent a Boy | Friend' (RABF) नाम का एक ऐप लॉन्च हुआ। इस ऐप का काम लड़कियों के लिए बॉयफ्रेंड बुक कराना है। कोरोना के चलते इस ऐप का कोराबार कुछ दिनों तक ठप हो गया, लेकिन फिर इसमें अब तेजी आ रही है। प्लेस्टोर पर इसे 1 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐसी और भी कई ऐप्स हैं, जैसे- Aisle-Dating App for Indians, The Better Date और ToyBoy।

घंटे के हिसाब से बॉयफ्रेंड का चार्ज
इस ऐप्स पर सेलिब्रिटी से लेकर आम लड़कों और मॉडल तक की प्रोफाइल मिल जाती है। कंपनी के तरफ से सभी के लिए अलग-अलग चार्ज तय किया गया है। अगर कोई लड़की किसी सेलिब्रिटी के साथ डेट करना चाहती है तो उसे एक घंटे के लिए 3,000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं, वहीं मॉडल के लिए ये 2000 और आम लड़कों के लिए 400 रुपये है। जब आप इन ऐप्स के अबाउट को पढ़ते हैं तो वहां उनके द्वारा बताया गया है कि अगर कोई बॉयफ्रेंड हायर करती है तो वह उसके साथ कोई फिजिकल रिलेशन नहीं बना सकती है ना किसी प्राइवेट प्लेस पर उसे ले जाया जा सकता है। RABF के फाउंडर कुशल प्रकाश ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि भारत के लिए 'रेंट अ गर्लफ्रेंड' का कॉन्सेप्ट ठीक नहीं है। इसलिए उन्होंने 'रेंट अ बॉयफ्रेंड' के लिए ऐप तैयार किया। उनका कहना है कि इस ऐप का मकसद लड़कियों के अकेलेपन से उसे आजादी दिलाना है। बता दें, लड़कों को इस ऐप पर खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए कुछ पैसे भी पे करने होते हैं।
Tags :