🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

गंजा कहकर इस आदमी को नौकरी से निकाला, कोर्ट ने ठोका 70 लाख का जुर्माना

👤
prativad
👁 3727 व्यूज
📍 Bhopal
गंजा कहकर इस आदमी को नौकरी से निकाला, कोर्ट ने ठोका 70 लाख का जुर्माना
15 फरवरी 2023। ब्रिटेन की एक कंपनी ने अपने इंप्लॉई को सिर्फ इसलिए निकाल दिया क्योंकि उनके सिर पर बाल नहीं थे. मार्क जोन्स ने कंपनी पर मुकदमा किया और कंपनी ने चुकाया भारी जुर्माना.

आजकल हर तरफ इंप्लॉइज को नौकरी से निकालने की खबरें आ रही हैं, खासकर विदेशी कंपनियों में ये ज्यादा देखने को मिल रहा है. इस बीच ब्रिटेन की एक कंपनी ने अजब ही काम किया और अपने एक इंप्लॉई को ये कहकर नौकरी से हटा दिया कि वे गंजे हैं. जी हां...कभी सुना है कि कोई व्यक्ति नौकरी से इसलिए हटा दिया जाए क्योंकि उसके सिर पर बाल नहीं हैं. लेकिन ऐसा हुआ और इस काम को अंजाम दिया मोबाइल फोन फर्म टैंगो ने. टैंगो के मालिक ने अपने 61 साल के सेल्स डायरेक्टर मार्क जोन्स को इसलिए काम से हटा दिया कि उनके सिर पर बाल नहीं हैं. जानिए आगे क्या हुआ.

कर्मचारी ने किया केस
टैंगो के सेल्स डायरेक्टर मार्क जोन्स ने इस मामले को यूं ही नहीं जाने दिया और कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ भेदभाव का केस दायर करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इतना ही नहीं वे कोर्ट में केस भी जीते और उनकी कंपनी को जुर्माने के रूप में मार्क को 71,000 पाउंड यानी इंडियन रुपीज में करीब 70 लाख रुपये देने पड़े.

बॉस खुद भी हैं गंजे
इस खबर से जुड़ी एक अजीब बात ये है कि कंपनी के मालिक फिलिप हेस्केथ जिन्होंने अपने कर्मचारी को नौकरी से निकाला वे खुद भी गंजे हैं. इस बारे में ब्रिटिश टैबोलॉएड द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप हेस्केथ का कहना है कि, ?मुझे अपनी टीम में पचास साल की उम्र के गंजे और बूढ़े लोग नहीं चाहिए. मैं अपनी टीम का डायनेमिक्स बदलना चाहता हूं.?

क्या कहना है मार्क का
इस बार में मार्क जोन्स का कहना है कि गलत तरीके से नौकरी से निकालने पर उन्होंने कंपनी पर केस करने का मन बना लिया था. उन्होंने अंत में रिजाइन दिया और फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की. कंपनी डायरेक्टर ने साफ किया कि वे ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार हुए. अंतत: कोर्ट ने भी ये माना कि उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया है और कंपनी के पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है.

News Source: https://bit.ly/3xqOeFc

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :