🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट

भारतीय सेना के साथ अमेरिकी सेना का युद्ध अभ्‍यास 2016 का समापन

👤
वेब डेस्क
👁 18001 व्यूज
📍 उत्‍तराखंड
भारतीय सेना के साथ अमेरिकी सेना का युद्ध अभ्‍यास 2016 का समापन
27 सितम्बर 2016। उत्‍तराखंड के चौबत्तिया में आज युद्ध अभ्‍यास 2016 पूरा हो गया। यह अभ्‍यास दो सप्‍ताह तक चला जिसमें भारतीय सेना की एक इंफेंट्री बटालियन और अमेरिकी सेना की 20वीं इंफेंट्री रेजीमेंट की 5वीं बटालियन ने हिस्‍सा लिया।



यह सैन्‍य अभ्‍यास 'युद्ध अभ्‍यास' श्रृंखला का 12वां अभ्‍यास था। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में अमेरिकी सेना प्रशांतिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत किया जाता है। इस अभ्‍यास के तहत भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच सहयोग को मजबूती मिलती है। उत्‍तराखंड के चौबत्तिया में यह तीसरा भारत-अमेरिकी सेना अभ्‍यास है।



गत वर्षों के दौरान दोनों देशों ने यह फैसला किया था कि संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यासों का दायरा बढ़ाया जाए। युद्ध अभ्‍यास 2016 के तहत कमांड पोस्‍ट एक्‍सरसाइज सहित इंफेंट्री सेना ने विभिन्‍न अभ्‍यास किए जिसमें दोनों देशों के विशेषज्ञों ने पारस्‍परिक हितों से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की।



मेजर जनरल आर.के. रैना ने अपने संबोधन में अभ्‍यास को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दोनों देशों के सैन्‍य दलों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध निरंतर प्रगाढ़ हो रहे हैं। दोनों देशों के दलों ने जिस लगन और भाईचारे के साथ अभ्‍यास किया, उसे आगे की रणनीति साझेदारी को मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि आज दोनों देश उग्रवाद और अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवाद जैसी विघटनकारी शक्तियों से मुकाबला कर रहे हैं। अभ्‍यास के दौरान एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की जो क्षमता नजर आई है वह आवश्‍यकता पड़ने पर वास्‍तविकता में बदली जा सकती है।



अमेरिकी सेना के मेजर जनरल थॉमस जेम्‍स ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्‍य संबंध इतने प्रगाढ़ पहले कभी नहीं थे और इस अभ्‍यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध मजबूत होंगे। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास और स्थिरता के लिए भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संबंधों का मजबूत होना बहुत आवश्‍यक है। एक दूसरे को जानने और एक दूसरे पर भरोसा करना संयुक्‍त ऑपरेशन के लिए जरूरी होता है।



संयुक्‍त अभ्‍यास ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्‍त की है। इस अभ्‍यास से दोनों सेनाओं की आपसी समझ बढ़ी है जिससे भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
Tags :