🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आलीराजपुर जिले की आदिवासी बेटी की कला की दिल्ली में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

👤
prativad
👁 1898 व्यूज
📍 Bhopal
आलीराजपुर जिले की आदिवासी बेटी की कला की दिल्ली में पीएम मोदी ने की प्रशंसा
जोबट 17 फरवरी 2023। जिले के छोटे से कस्बे जोबट में एक सामान्य परिवार में जन्मी आदिवासी बेटी साक्षी भयड़‍िया ने अपनी कला से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा पाई है। साक्षी दिल्ली में आदि महोत्सव लोक कला प्रदर्शनी में शामिल हुईं और यहां आदिवासियों की परंपरागत पिथोरा कला का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी उनके स्टाल पर रुके और इस कला के बारे में जाना। साक्षी ने पीएम को आदिवासी संस्कृति से जुड़ी एक जैकेट और अपने हाथों से बनी पिथोरा पेंटिंग भी भेंट की।

साक्षी के पिता लक्ष्मण यहां मोटर बाइंडिंग का काम करते हैं। उन्होंने साक्षी को पढ़ाई के लिए इंदौर भेजा था। यहां इस होनहार बेटी ने फाइन आर्ट में एमए की पढ़ाई पूरी की।
साक्षी बताती हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को लेकर काम प्रारंभ किया। इसके बाद आदिवासी पिथोरा पेंटिंग के कई गुर सीखे।

इस दौरान हमेशा आदिवासी वेशभूषा में ही रहना पसंद किया। दिल्ली में लगी प्रदर्शनी के लिए भोपाल से सूचना आई थी। इसके बाद उत्साहित होकर तैयारी की और यहां हिस्सा लिया। कभी सोचा भी नहीं था कि इस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात का मौका मिलेगा। पीएम ने सामने रहकर पिथोरा पेंटिंग भी बनवाई।

बता दें कि जनजाति संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी और उनकी बिक्री के लिए दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आदि महोत्सव लोक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज ने भी की थी प्रशंसा

साक्षी ने पढ़ाई के बाद आदिवासी लोक संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर में साक्षी ट्राइबल आर्ट गैलरी शुरू की है। जहां पर उनके साथ उनकी टीम इस क्षेत्र में काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने प्रवासी भारतीय और जी-20 सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था और अपनी कला का प्रदर्शन किया था। गत 13 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने भी साक्षी से चर्चा कर उनकी प्रशंसा की थी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवादए MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :