🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

21 लाख दीयों से जगमगाई महाकाल की नगरी उज्जैन, बना नया विश्व रिकार्ड

👤
prativad
👁 2289 व्यूज
📍 Bhopal
21 लाख दीयों से जगमगाई महाकाल की नगरी उज्जैन, बना नया विश्व रिकार्ड
18 फरवरी 2023। उज्जैन महाशिवरात्रि की शाम ज्योतिर्लिंग 'महाकाल' की नगरी उज्जैन 21 लाख दीयों से जगमगा उठी। ये दीप मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे शाम ढलते ही प्रज्जवलित किए गए। अध‍िकारिक घोषणा से पहले ही कुछ घाटों पर दीपक जल्‍दी जला दिए गए। उल्‍लेखनीय है कि गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड र‍िकार्ड में इतनी बड़ी संख्या में दीये एक साथ प्रज्जवलित किए जाने का विश्व रिकार्ड कायम हुआ। कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान उज्‍जैन पहुंचे। इसके बाद हूटर बजते ही सभी दीपक प्रज्‍वलित कर दिए गए। इसके बाद कीर्तिमान के लिए दीपों की गिनती की गई। इसके लिए घाटों की बिजली बंद कर दी गई।
सीएम ने नौका में सवार होकर लोगों का अभि‍वादन स्‍वीकार क‍िया। सीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए तैयार गीत -महाशिवरात्रि का शुभ दिन है, उज्जयिनी देखो आज मगन है, जय गौरी शंकर, मिलकर मनाएं शिव ज्योति अर्पण...गाया गया। इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल के साक्षी सीएम के साथ देशभर से जुटे लाखों लोग बने।
उल्‍लेखनीय है कि ?शिव ज्योति अर्पणम्? नाम से होने वाला ये कार्यक्रम जीरो वेस्ट अवधारणा पर आधारित रहा, जिसमें उपयोग लाई गई हर सामग्री को पुन: उपयोग में लिया जाएगा। आयोजन से एक दिन पहले स्थानीय प्रशासन ने केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा घाट, रामघाट और भूखी माता मंदिर की ओर वाले घाट पर दीये प्रज्ज्वलित करने को ब्लाकवाइज जमा दिए गए थे।
कुल 9333 ब्लाक बनाए गए। प्रत्येक ब्लाक में 225 दीये रखे गए थे। जानकारी के अनुसार सभी दीये प्रज्जवलित करने को 20 हजार वालेंटियर नियुक्त किए गए थे। इन्हें निर्देशित किया गया था कि वे 10 मिनिट की समय सीमा में दीये जलाकर पीछे हटे, ताकि अगले पांच मिनट में ड्रोन कैमरे से प्रज्ज्वलित दीयों की फोटो-वीडियोग्राफी की जा सके।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवादए MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :