🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

खजुराहो के मंदिरों के मुरीद हुए विदेशी मेहमान, बुंदेली परंपरा से हुआ स्वागत

👤
prativad
👁 1730 व्यूज
📍 Bhopal
खजुराहो के मंदिरों के मुरीद हुए विदेशी मेहमान, बुंदेली परंपरा से हुआ स्वागत
24 फरवरी 2023। G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधि खजुराहो के सौंदर्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए, गुरूवार शाम को वसुदेव कुटुंबकम के साथ अतिथि देवो भव: के क्रम में इनका बुंदेली परंपरा के अनुसारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने मंदिरों को देखा, वहीं कुछ प्रतिनिधि शुक्रवार सुबह से ही इस सौंदर्य को देखने के लिए निकल गए।

छतरपुर। खजुराहो में आयोजित जी-20 कल्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल खजुराहो के पश्चिमी समूह के मंदिरों का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों ने लक्ष्मण मंदिर, कंदरिया महादेव मंदिर एवं विश्वनाथ मंदिर का भ्रमण किया और इन मंदिरों की बनावट और वास्तुकला को निहारा और समझा, मंदिर परिसर में जी-20 प्रतिनिधियों का शानदार स्वागत हुआ और इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

बुंदेली परंपरा से किया गया स्वागत: जानकारी के अनुसार G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए प्रतिभागी आज पश्चिम मंदिर समूह में बने चंदेल कालीन मंदिरों का अवलोकन करने पहुंचे थे, जहां कड़ी सुरक्षा के साथ उनके द्वारा मंदिरों पर उकेरी गई सभ्यता और विरासत का अवलोकन किया। साथ ही उन्हें यहां की परंपरा से परिचित कराने के उद्देश्य से बुंदेली नृत्य प्रस्तुति के साथ उनका तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर अभिवादन किया गया।

खजुराहो के वैभव में खो गए जी 20 के प्रतिनिधि: खजुराहो में दो दिनों से चल रही जी-20 सांस्कृतिक समूह की बैठक में शामिल होने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने खजुराहो के वैभव के दर्शन किये, तो वे यहां के सौंदर्य में मानी खो से गए। उन्होंने यहां के मंदिरों को देखा और शाम को खजुराहो नृत्य समारोह में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों का लुत्फ उठाया, खजुराहो नृत्य समारोह में उन्होंने कथकली पर केंद्रित प्रदर्शनी नेपथ्य का अवलोकन किया और कथकली नृत्य की जानकारी ली। पियाल भट्टाचार्य ने उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया, सेरेमिक और पोटरीज कला पर लगी प्रदर्शनी में भी जी-20 के प्रतिनिधियों ने काफी रुचि दिखाई। उन्होंने आर्ट मार्ट में वाटर कलर की पेंटिंग्स का भी आनंद लिया। इसके बाद सभी प्रतिनिधि मंडल खजुराहो में चल रहे विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में पहुंचे, जहां देश विदेश के प्रख्यात गुरुओं के सानिध्य में शिक्षा प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्यों की अभूतपूर्व प्रस्तुतियों को देख यहां की कला संस्कृति से परिचित हुए।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवादए MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :