🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शिवराज ने बहन को जन्मदिन पर दिया तोहफा, शुरू हुई लाड़ली बहन योजना

👤
prativad
👁 3468 व्यूज
📍 Bhopal
 शिवराज ने बहन को जन्मदिन पर दिया तोहफा, शुरू हुई लाड़ली बहन योजना
05 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर एक लाख से अधिक महिलाओं की मौजूदगी में लाड़ली बहना योजना को लॉन्च किया। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये महीना यानी एक साल में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बजट में 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। कन्यापूजन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के साथ मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो रहा है। सीएम ने रिमोट बटन दबाकर लाड़ली बहना योजना के लोगो और थीम सॉन्ग को लांच किया। शिवराज सरकार प्रदेश की बहनों को लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए देगी। यह राशि जून से हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में डाली जाएगी। लाड़ली बहना योजना को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत होने का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के ब्रॉशर और योजना पर आधारित लघु फिल्म का विमोचन भी किया।

कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी
शिवराज ने कहा कि हमारे देश में मां-बेटियों का हमेशा सम्मान रहा है। हमारे जितने देवता हैं, उनसे पहले देवी का नाम लिया जाता है। इसके बाद भी महिलाएं भेदभाव का शिकार होती हैं। बेटियां होने पर मां और परिवार का चेहरा उतर जाता है। यह सब देखकर बहुत पीड़ा होती थी। बेटा और बेटी दोनों बराबर है। पहली बार मैंने कन्या विवाह योजना बनाई। बीच में सवा साल के लिए आई कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी थी। शादी होने के बाद पैसे नहीं दिए। इसके अलावा भी कई योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थी।

सीएम ने बताया- ऐसे आया आइडिया
सीएम ने लाड़ली बहना योजना का आइडिया कहां से आया, यह भी बताया। उन्होंने कहा कि एक दिन रातभर जाग रहा था। सुबह-सुबह चार बजे मैंने पत्नी को जगाया। उसे बताया कि एक योजना मेरे मन में आई है। सावन में भाई अपनी बहन से राखी बंधवाता है और उसे बदले में उपहार देता है। तो मेरे मन में आया कि तुम भी तो भाई ही हो। मैंने फैसला किया कि साल में एक बार नहीं हर महीने बहनों को उपहार दिया जाए। बहनों को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाए।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com




Tags :