🔴 TRENDING NOW!
ऑथेंटिक, रस्टिक और रॉ एक्सपीरियंस के लिए मध्यप्रदेश आए- सचिव डॉ. इलैयाराजा टी मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली 2026’ पहल, हर 7वें ट्रांजैक्शन पर बच्चों की शिक्षा में मिलेगी मदद पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव OpenAI के AI एजेंटों की करतूत! सुरक्षा अलर्ट बंद किए, मॉनिटरिंग सिस्टम भी हटाया कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश

एक साल में सभी कुपोषित बच्चों को करें सुपोषित

👤
admin
👁 18951 व्यूज
📍 1
एक साल में सभी कुपोषित बच्चों को करें सुपोषित
उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा कुपोषित बच्चों को गोद लेने वाले सम्मानित

भोपाल 2 जुलाई 2016। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने वल्लभ नगर में जिला स्तरीय स्नेह सरोकार सम्मेलन में 27 कुषोषित बच्चों को गोद लेने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने आँगनवाड़ी को गोद लेने वाली निर्वाण संस्था की श्रीमती ज्योति अग्रवाल और अन्य समाज-सेवियों को भी सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने कहा कि एक वर्ष में सभी कुपोषित बच्चों को सुपोषित करें।



श्री गुप्ता ने कहा कि इस अभियान में आमजन को जोड़ें। उन्होंने कहा कि समाज में कई लोग इस तरह की सेवा करना चाहते हैं। उन्हें अवसर नहीं मिलता है। श्री गुप्ता ने कहा कि गोद लेने वाले व्यक्ति समय-समय पर बच्चों से मिलते रहें। उच्च शिक्षा मंत्री ने वार्ड 30 स्थित हर्षवर्धन नगर में पौध-रोपण भी किया।



जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी आँगनवाड़ी केन्द्र भवन विहीन नहीं रहेगा। उन्होंने महिला-बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की भी जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags :