🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

एलन मस्क बसाएंगे अपना नया शहर स्नेलब्रुक

👤
prativad
👁 3879 व्यूज
📍 Bhopal
एलन मस्क बसाएंगे अपना नया शहर स्नेलब्रुक
12 मार्च 2023। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला के स्वामी एलन मस्क अपना एक नया शहर बसाने पर विचार कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। एलन मस्क और उनकी कंपनी से जुड़ी संस्थाएं एक ऐसा शहर बसाने के लिए टेक्सास में हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रही है, जहां मस्क की कंपनी के कर्मचारी रहेंगे और काम करेंगे। ये संपत्तियां ऑस्टिन के पास कम से कम 3,500 एकड़ में खरीदी गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क स्नेलब्रुक नाम का एक शहर बसाने की प्रक्रिया में हैं।

मस्क जहां शहर बसाने वाले हैं वह इलाका बोरिंग और स्पेस-X के निर्माणाधीन प्लांट के पास ही है। यह जगह टेक्सास में कोलोराडो नदी के किनारे है। यहां मस्क की कंपनियों के कर्मचारी रहेंगे और पास में ही बने संयंत्रों में काम पर जा सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक प्लान 100 मकान बनाने का है जहां पूल और खुले खेल का मैदान नजदीक में ही बनाए जाएंगे।

इससे पहले 2020 में एलन मस्क ने ऐलान किया था कि वह टेस्ला के हेडक्वार्टर्स और अपने घर को कैलेफोर्निया से टेक्सास में शिफ्ट करेंगे। 2022 में टेस्ला ने ऑस्टिन में एक नई गिगाफैक्ट्री निर्माण सुविधा खोली, जबकि स्पेसएक्स और बोरिंग कंपनी के पास टेक्सास में भी सुविधाएं हैं।

मस्क की योजना अपने कर्मचारियों को सस्ते दाम में घर उपलब्ध कराने की है। ऐसा बताया जा रहा है कि मस्क एक और दो बेडरूम वाले घर को शुरुआत में लगभग 65,000 रुपये प्रति माह की कीमत में उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसके लिए यह नियम भी है कि अगर कंपनी के कर्मचारी नौकरी छोड़ देते हैं या छंटनी होती है तो उन्हें 30 दिन के अंदर घर खाली करना होगा।
Tags :