🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

गूगल का तोहफा: गूगल स्टेशन हुआ लॉन्च, अब कहीं भी चलाएं फ्री वाई-फाई!

👤
वेब डेस्क
👁 24658 व्यूज
📍 नई दिल्ली
गूगल का तोहफा: गूगल स्टेशन हुआ लॉन्च, अब कहीं भी चलाएं फ्री वाई-फाई!
भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन लाने और इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराने के लिए टेक कंपनी गूगल ने मंगलवार को गूगल स्टेशन लॉन्च किया.



गूगल ने अपने 'गूगल फॉर इंडिया' कार्यक्रम के दौरान 18वें जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक वाई-फाई प्लेटफार्म गूगल स्टेशन, यूट्यूब गो लांच किया. गूगल स्टेशन मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, कैफे, विश्वविद्यालय जैसी जगहों पर लगाए जाएंगे.



इसके साथ ही गूगल अस्सिटेंट के हिंदी में लांच करने की घोषणा की गई, जोकि साल के अंत तक उपलब्ध होगा. यह गूगल के मोबाइल मैसेजिंग एप allo के साथ मिलेगा.



कंपनी ने इसके अलावा तीन सीरीज एक्सेस, प्लेटफार्म और प्रोडक्ट गूगल प्ले, क्रोम, यूट्यूब गो, गूगल स्टेशन, गूगल डुओ और allo सेवाओं की घोषणा की है.



गूगल के अधिकारी सीजर सेनगुप्ता ने बताया, "हर सेकेंड तीन भारतीय ऑनलाइन आते हैं और हम उनके लिए सुनिश्चित करते हैं कि उनका अनुभव बेहतरीन हो और उनके काम का हो. लेकिन पहले के लोग जो इंटरनेट से जुड़े और आगे के अरबों लोग जो इससे जुड़ेंगे, उन दोनों की जरूरतें और उम्मीदें बिल्कुल अलग है. और हम इसके लिए काम कर रहे हैं कि आनेवाले सालों में लोग तकनीक का किस तरह से इस्तेमाल करेंगे."



गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन गियान्नड्रेया का कहना है, "गूगल अब 100 भाषाओं में ट्रांसलेट करता है और इनमें से 12 भाषाएं भारत की है."



गूगल के चैटिंग गूगल ड्यू और गूगल एलो के प्रोडक्ट लीडर अमित फुले का कहना है कि भारत और अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग डुओ का इस्तेमाल कर रहे हैं और एलो को भारत में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है.



क्या है allo?



गूगल एलो एक नया स्मार्ट मैसेजिंग एप हो जो यूजर को प्लानिंग बनाने, इंफॉर्मेशन पाने और अपने आप को आसानी से अभिव्यक्त करने में मदद करता है. यह सारी चीजें चैट के अंदर ही कर सकते हैं.



allo में स्मार्ट रिप्लाई, फोटो शेयरिंग, इमोजी और स्टिकर जैसे विकल्प मौजूद हैं. फुले ने कहा कि गूगल अस्सिटेंट भारत में अब तक केवल अंग्रेजी में ही उपलब्ध था, इस साल के अंत तक यह हिंदी में भी उपलब्ध होगा.



क्या है क्रोम में नया

क्रोम के नए फीचर्स को लेकर गूगल के वाइस चेयरमैन (क्रोम) राहुल रॉय ने कहा कि नया प्रोडक्ट डेटा बचाता है, ऑफ लाइन भी चलता सकता है और मटीरियल का सटीक तरीके से चयन करता है, साथ ही यह अब 2G कनेक्शन पर भी काम करता है.



गूगल की उपाध्यक्ष (यूट्यूब) जोहाना राइट ने यूट्यूब गो को लांच किाय और कहा कि इसका इंटरफेस आसान है. यह स्लो इंटरनेट के साथ भी काम करता है. डेटा कम खर्च करता है और यूजर को पर्सनल सुझाव देता है.
Tags :