🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

भारत के रुद्राक्ष ने जीता कांस्‍य, रमिता पदक से चूकी

👤
prativad
👁 2031 व्यूज
📍 Bhopal
भारत के रुद्राक्ष ने जीता कांस्‍य, रमिता पदक से चूकी
24 मार्च 2023। आठवीं आइएसएसएफ़ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के रुद्रांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल में 262.2 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। वहीं महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारत की रमीता ने 260.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। रुद्राक्ष का यह दूसरा पदक है। इस पदक के सहारे भारत एक स्‍वर्ण एक रजत व तीन कांस्‍य सहित कुल पांच पदक के साथ तालिका में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं चीन पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

राजधानी के राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ़ एक्सिलेंस में चल रही इस चैंपियनशिप में दो फाइनल खेले गए 10 मीटर एयर राइफल में चीन के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। शेंग लिहाओ ने स्वर्ण और डू लिंशु ने रजत पदक जीता। वहीं भारत के रुद्राक्ष को कांस्‍य से संतोष करना पड़ा।

रुद्रांक्ष का इस वर्ल्ड कप में दूसरा पदक है। उसने कल मिक्स्ड इवेंट में अपने साथी नर्मदा राजू के साथ खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। भारत के ही हृदय हज़ारिका 208.7 अंकों के साथ छठवें स्थान पर रहे।

महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारत की रमीता ने 260.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। चीन की हुआंग यूटिंग ने 265.7 अंक के साथ स्वर्ण और यूएसए की मैरी टकर 261.2 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। भारत की रमीता ने शानदार प्रदर्शन किया, वह चौथे स्‍थान पर रही।

चीन पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल 8 पदकों के साथ शीर्ष पर है। भारत एक स्‍वर्ण, एक रजत व दो कांस्‍य पदक के साथ दूसरे स्‍थान पर है। तीसरे स्थान पर अज़रबैजान , चौथे पर जर्मनी , पाँचवे पर हंगरी , छठवें पर अमेरिका और सातवें स्थान पर कज़ाक़िस्तान है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :