🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

छिंदवाड़ा में गरजे अमित शाह, कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को लूटा, लोक कल्याणकारी योजनाओं को रोका

👤
prativad
👁 1508 व्यूज
📍 Bhopal
छिंदवाड़ा में गरजे अमित शाह, कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को लूटा, लोक कल्याणकारी योजनाओं को रोका
25 मार्च 2023 मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में विजय उद्घोष रैली को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "कमलनाथ को छिंदवाड़ा जिले की जनता की सेवा करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने सिर्फ लूट खसौट किया"। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से धारा-370 को लटकाती थी, भटकाती थी लेकिन हटाती नहीं थी। मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को संसद में एक बिल लाकर धारा-370 को समाप्त कर दिया"।

छिंदवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन में आयोजित "महाविजय उद्घोष" कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ थका देने वाली लड़ाई लड़ने वाले सभी जनजातीय क्रांतिकारियों को छिंदवाड़ा की धरती से नमन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव जनजातीय समाज के सम्मान की चिंता की है। केवल भाजपा की सरकार ही है जिसने जनजातीय और पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा की है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाकर इस वर्ग का सम्मान वापस लौटाया है"। उन्होंने कहा कि "आज छिंदवाड़ा की धरती से आश्वस्त करता हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी महाविजय के साथ जीत का परमच लहराएगी"।

कमलनाथ ने जनता के साथ किया धोखा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "कमलनाथ ने कहा था कि सतपुड़ा में सरकारी शक्कर कारखाना खोलेंगे लेकिन आज तक कोई कारखाना नहीं खोला गया। हर्रई विकास खंड में माचिस का कारखाना खोलने का वादा किया था वह भी नहीं किया। पेंच थर्मल पावर बनाने की घोषणा हुई वह भी नहीं किया। छिंदवाड़ा जिले में पेंच परियोजना हो या फिर कोयला खदान, मन्धान डैम इसके अलावा और भी कई विकास कामों की कमलनाथ ने सिर्फ घोषणा की। जनता ने उन्हें भरपूर मौका दिया, लेकिन इन्होंने छिंदवाड़ा जिले का विकास नहीं किया और जनता के साथ धोखा किया। जबकि छिंदवाड़ा जिले में मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने विकास किया। इतना ही नहीं मोदी सरकार की योजनाओं से छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं"।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :