🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में भाजपा ने किया 200 से अधिक सीट जीतने का दावा, जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

👤
prativad
👁 1913 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में भाजपा ने किया 200 से अधिक सीट जीतने का दावा, जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
26 मार्च 2023। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता में उत्साह है और उन्होंने यहां मेरा स्वागत गर्मजोशी के साथ किया है। भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब परिवारवाद और BJP का मतलब समाजसेवा है।

200 से अधिक सीट जीतेगी भाजपा- नड्डा
भोपाल में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे हैं नड्डा ने कहा, "उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया गया है, जिससे पता चलता है कि हम मध्य प्रदेश में 200 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं।" मालूम हो कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब परिवारवाद और BJP का मतलब समाजसेवा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का मतलब परिवारवाद और BJP का मतलब समाजसेवा है। कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। सत्याग्रह तो 1919 में महात्मा गांधी ने देश के सम्मान के लिए किया था। आप किस के लिए सत्याग्रह कर रहे हो? कोर्ट कहता है माफी मांगों लेकिन आप मना कर देते हैं।

10 मंजिला बनाया जाएगा कार्यालय
मालूम हो कि कमलापति रेलवे स्टेशन के पास स्थित अरेरा कॉलोनी इलाके में एक पुरानी इमारत के स्थान पर 10 मंजिला आधुनिक कार्यालय परिसर बनाया जाएगा, जिसे पहले भाजपा ने ध्वस्त कर दिया था। शिलान्यास के दौरान पुजारियों के एक समूह ने भूमिपूजन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने भाग लिया।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :