🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

अतीक को सजाः कोई गुंडा-माफिया अब बच नहीं पाएगा, योगी के मंत्री ब्रजेश पाठक, केशव और स्वतंत्र देव की दो टूक

👤
prativad
👁 1353 व्यूज
📍 Bhopal
अतीक को सजाः कोई गुंडा-माफिया अब बच नहीं पाएगा, योगी के मंत्री ब्रजेश पाठक, केशव और स्वतंत्र देव की दो टूक
28 मार्च 2023। सजा को योगी सरकार के मंत्री अपनी उपलब्धि मान रहे हैं। यूपी की भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोई माफिया बच नहीं पाएगा।

अतीक अहमद को मंगलवार को उमेश पाल अपहरण के मामले में उम्रकैद की सजा सुना दी गई। माफिया अतीक अहमद को किसी मामले में यह पहली सजा सुनाई गई है। सजा को योगी सरकार के मंत्री अपनी उपलब्धि मान रहे हैं। यूपी की भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोई माफिया बच नहीं पाएगा। सभी सजा दिलाने के लिए
सरकार कड़ी पैरवी कर रही है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो भी अपराधी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के खिलाफ इतनी कड़ी पैरवी करिए कि वो जेल से बाहर न आ पाएं। उन्हें कोर्ट के माध्यम से अधिक से अधिक दंड दिलवाया जाए। एक सवाल पर कहा कि हमारी सरकार सुचिता और पारदर्शिता के साथ एक-एक अपराधी के खिलाफ कड़ी पैरवी कर रही है। इसके दम पर उन्हें कानून की कड़ी सजा मिलेगी। अतीक अहमद जैसे दुर्गांत अपराधी को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

वहीं, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी का माहौल अपराध करने वालों को क़ानून के तहत सजा दिलाने का बन चुका है। केशव ने कहा कि प्रयागराज की कोर्ट से अतीक अहमद और अन्य को उम्रक़ैद की सजा का स्वागत है। कोई अपराधी क़ानून से न बड़ा है न बच सकता है।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अतीक अहमद की सजा पर कहा कि ऐसे गुंडे-माफियाओं पर योगी सरकार में कार्रवाई होती रहेगी। योगी शासनकाल में कोई गुंडा माफिया नहीं बचने वाला है। सभी दोषियों के ऊपर कार्रवाई होगी। प्रदेश में कानून का शासन है।

स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में सपा-बसपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था। प्रदेश में लोगों की अब सोच बदल गई है। उत्तर प्रदेश विकास के नाम से जाना जाता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में गरीबों और आदिवासियों को सम्मान मिल रहा है। आजादी के 70 साल बाद आदिवासियों के बैंक अकाउंट और पक्के मकान तक नहीं हुए। अब आदिवासी और शोषित वंचित कह सकते हैं कि हमारे मकान भी पक्के हैं।



Latest UP News, UP News, Up News In Hindi, Latest Uttar Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com


Tags :