🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

ब्रिटेन का अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग म. प्र. की विकास योजनाओं में देगा सहयोग

👤
वेब डेस्क
👁 17711 व्यूज
📍 भोपाल
ब्रिटेन का अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग म. प्र. की विकास योजनाओं में देगा सहयोग
ज्ञान और विशेषज्ञता का लाभ प्रदेश को दें

फ्रेंडस ऑफ म.प्र. की यूके शाखा में मुख्यमंत्री श्री चौहान



सितम्बर 28, 2016। ब्रिटेन का अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग मध्यप्रदेश की विकास परियोजनाओं और कार्यक्रमों, विशेष रूप से कौशल विकास और कम लागत के आवास के निर्माण में भरपूर सहयोग करेगा। ब्रिटेन की निवेशक कंपनियाँ भी मध्यप्रदेश से दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगी। यूनाइटेड किंगडम की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंटरनेशनल डेव्हलेपमेंट श्रीमती प्रीति पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दो दिवसीय लंदन यात्रा के दौरान सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री लंदन प्रवास के बाद 29 सितम्बर को दोपहर बाद भोपाल पहुँच रहे हैं।



श्री चौहान ने फ्रेंडस आफ मध्यप्रदेश की यूके शाखा के सदस्यों को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश से जुडे रहें ताकि विभिन्न क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता और ज्ञान का लाभ प्रदेश के लोगों को मिलता रहे।



उल्लेखनीय है कि श्रीमती प्रीति पटेल के आमंत्रण पर श्री चौहान स्मार्ट सिटी प्रबंधन रणनीतियों का अध्ययन करने एवं कौशल उन्नयन से जुडे विषयों पर चर्चा करने लंदन गये थे। इस दौरान उन्होंने कई निवेशकों से भी मुलाकात की और उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश करने आने का न्यौता दिया। उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी उनके साथ थे।



श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी परियोजना में निवेश में रूचि रखने वाली निवेशक कंपनियों को बताया कि मध्यप्रदेश अगले तीन साल में शहरों के विकास पर 75 हजार करोड़ रूपये खर्च करेगा ताकि बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों का भी समान रूप से विकास हो सके। उन्होंने निवेशकों से कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आयेगी। यहाँ उनका मित्र और सहयोगी के रूप में स्वागत होगा।



मध्यप्रदेश की विकास गाथा ने ब्रिटेन के निवेशकों को गहरे प्रभावित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर आयोजित बिजनेस सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने पिछले एक दशक में विकास का अदभुत दौर देखा है। हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश की विशेषताओं को गिनाते हुए इसे शांति का टापू बताया और कहा कि यहाँ किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।



मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के अनेक उद्योगपतियों से निवेश के संबंध में वन-टू-वन चर्चा की। इनमें डि ला रू ग्रुप के मार्टिन सुदरलेंड और राबिन मेकेन्जी, टिम बक्सटन और नारमन मोल्टू और प्यूरीको ग्रुप के संस्थापक प्रो. नाथूराम पुरी प्रमुख हैं।
Tags :