🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सीएम बनने के बयान पर बोलें सिंधिया: सेवक के रूप में जनता की सेवा और विकास करना हमारी मंशा

👤
prativad
👁 704 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम बनने के बयान पर बोलें सिंधिया: सेवक के रूप में जनता की सेवा और विकास करना हमारी मंशा
07 अप्रैल 2023। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, सिंधिया परिवार को जो लोग करीब से जानते हैं, चाहे वो कांग्रेस के हों या बीजेपी के, वे ये जानते हैं कि हमारी हमेशा से मंशा रही है, एक सेवक के रूप में जनता की सेवा और विकास करना। इसी मंशा के साथ पिछले बीस साल से कार्य जारी है। ग्वालियर की जनता के आशीर्वाद से जीवन के आखिरी सांस तक सेवा जारी रखने की कोशिश करूंगा।

दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा था कि सिंधिया को मध्यप्रदेश सीएम बनना चाहिए। बीजेपी की प्रदेश में सरकार बनाने में योगदान देने का इनाम तो सिंधिया को जरूर मिलना चाहिए। अगर सिंधिया सीएम बने तो सबसे पहले मैं उन्हें बधाई दूंगा।

रतनगढ़ बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना
ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, रतनगढ़ बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना से ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले के किसानों को काफी लाभ मिलने वाला है। इससे हजारों-लाखों हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। सिंधिया ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार भी जताया। सिंधिया ने कहा, बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले जो वादा किया था, वह पूरा करके दिखा दिया है। दो हजार 250 करोड़ रुपये की इस बहुउद्देशीय परियोजना से अंचल भर के किसानों को लाभ मिलेगा और किसान आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे।

हमारी विचारधारा जनता की भलाई की विचारधारा रही
मीडिया ने केंद्रीय मंत्री से एक सवाल में पूछा कि उन्होंने कांग्रेस विचारधारा को गद्दार विचारधारा कहा है? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सीधा-सीधा जवाब न देते हुए कहा, चाहे कांग्रेस या फिर बीजेपी, हम जिस भी पार्टी में रहे हैं, हमारी विचारधारा जनता की भलाई की विचारधारा रही है। चाहे मेरी दादी हों, मेरे पूज्य पिताजी हों या फिर मैं, पिछले 20 साल में केवल जनता के हित में जनता के लिए हमने काम किया है, आगे भी करते रहेंगे। इसके साथ ही एलिवेटिट रोड के दूसरे चरण की राशि स्वीकृत होने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका ग्वालियर के लोगों को लाभ मिलेगा, दूसरे चरण पर भी काम शुरू होने जा रहा है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :