🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

सेना ने PoK में घुसकर मारे कई आतंकी, भारतीय कमांडोज को नहीं आई कोई खरोंच

👤
वेब डेस्क
👁 18328 व्यूज
📍 नई दिल्ली
सेना ने PoK में घुसकर मारे कई आतंकी, भारतीय कमांडोज को नहीं आई कोई खरोंच
29 सितम्बर 2016। पूंछ और उरी में हुए आतंकी हमले में जवानों की शहादत का बदला भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों को ढेर कर के लिया है. DGMO और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा किया गया कि भारतीय फौज ने बुधवार देर रात नियंत्रण रेखा को पार करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया.



डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना को सटीक खबर मिली थी कि पाकिस्तान के जरिए आतंकवादी भारत में घुसपैठ के लिए तैयार हैं. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं में अपने सबसे बेहतरीन कमांडो भेजे थे. सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने पहली बार इस तरह के ऑपरेशन में वायुसेना की मदद नहीं ली है और भारतीय सैनिक बिना किसी खरोंच के वापस लौटे हैं.



भारत ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिशें

डीजीएमओ ने यह बताया कि इस साल पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की 20 कोशिशें नाकाम की गई हैं. उरी और पूंछ में हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तानी हाथ होने के कई सबूत हैं. इन हमलों में मारे गए आतंकवादियों के पास से कई ऐसे सामान मिले हैं जिनके पाकिस्तान का चिह्न बना हुआ है. इतना ही नहीं भारत ने कई बार पाकिस्तान को सबूत सौंपे हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ है.



आतंकियों ने कबूला PAK कनेक्शन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि उरी और पूंछ हमले में मारे गए आतंकियों के डीएनए सैंपल से पता लगा है कि वे पाकिस्तानी हैं. भारत ये सैंपल पाकिस्तान को देने के लिए भी तैयार है. आतंकियों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग मिलने की बात भी कबूल ली है. यह भी घोषणा की गई है कि भारतीय सेना किसी भी हालात के लिए तैयार है.



राष्ट्रपति, विपक्ष को दी गई जानकारी

खबरों के मुताबिक भारतीय सेना ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी जानकारी दी है.



● LIVE

प्रतिवाद लाइव TV

Live TV News, prativad tv news, live tv