🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

इस साल वन विभाग साढ़े चार करोड़ पौधों का रोपण करेगा

👤
prativad
👁 882 व्यूज
📍 भोपाल
इस साल वन विभाग साढ़े चार करोड़ पौधों का रोपण करेगा
14 अप्रैल 2023। राज्य का वन विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष में साढ़े चार करोड़ पौधों का रोपण करेगा। पिछले वित्त वर्ष में उसने 4 करोड़ 79 करोड़ पौधों का रोपण किया था। इसी प्रकार, इस साल लगभग 2.10 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र उपचारित किये जाने का लक्ष्य है। इसके लिये बजट में लगभग 56 प्रतिशत अधिक राशि का प्रावधान किया गया है।

वन विभाग के मुताबिक, प्रदेश में ग्राम वन समितियों एवं वन सुरक्षा समितियों के साथ विभाग द्वारा वनों के प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। 1152 ग्रामों के 4.31 हेक्टेयर वन क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्थापित होकर अच्छे वन की श्रेणी में शामिल किया गया है। सामाजिक वानिकी रोपणियों द्वारा कृषि वानिकी कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को 40.75 लाख पौधों का प्रदाय किया गया है। वर्षा ऋतु 2022 में विभिन्न जिलों में गैर वन क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के 9.16 लाख पौधों का रोपण किया गया तथा वर्ष 2023 की वर्षा ऋतु में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। साथ ही वर्ष 2023 के रोपण हेतु सामाजिक वानिकी रोपणियों में लगभग 6 करोड़ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

वन विभाग ने जीवन रेखा नर्मदा नदी की जलधारा को अविरल एवं निर्मल बनाए रखने के लिए नर्मदा नदी के जलागम क्षेत्र के 18 हजार 406 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग एक करोड़ 32 लाख पौधों का रोपण किया है।

अवैध कटाई पर लगाम लगाने की तैयारी :
इस साल वन विभाग ने अवैध कटाई पर लगाम लगाने के लिये तैयारी की है। वन अपराधों की गोपनीय सूचनाएं एकत्र करने के लिये मुखबिर तंत्र को प्रभावी बनाया गया है। वन अपराधों की समय सीमा में विवेचना के लिये सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जायेगा। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में 329 वन चौकियां, चार जल चौकियां, 387 बैरियर तथा 53 अंतर्राज्यीय बैरियर स्थापित किये गये हैं। मैदानी अमले को 12 बोर की 3157 बंदूकें, 900 बायनाकुलर, 4500 मोबाइल सिम दी गई हैं। वन क्षेत्रपालों को 286 रिवाल्वर उपलब्ध कराये गये हैं। विभाग में विशेष सशस्त्र बल की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :