🔴 TRENDING NOW!
सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान

मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के एक रिक्‍त स्‍थान के लिए उप-निर्वाचन प्रक्रिया

👤
Digital Desk
👁 17934 व्यूज
📍 भोपाल
मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के एक रिक्‍त स्‍थान के लिए उप-निर्वाचन प्रक्रिया
29 सितम्बर 2016। भोपाल से राज्‍यसभा के रिक्‍त एक स्‍थान की पूर्ति के लिए उप-निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई. आयोग द्वारा इस निर्वाचन के लिए मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त किया गया है. विधान सभा भवन, भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 को निर्वाचन कार्यालय हेतु अधिकृत किया गया है.



उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश राज्‍य की विधान सभा के निर्वाचित

सदस्‍यों द्वारा राज्‍यसभा में निर्वाचित डॉ. नजमा हेप्‍तुल्‍ला का स्‍थान

जिसकी पदावधि 2 अप्रैल, 2018 तक थी, के समाप्‍त होने से पूर्व उनके त्‍यागपत्र देने के फलस्‍वरूप 20 अगस्‍त, 2016 को रिक्‍त हो गया है. उक्‍त रिक्‍त स्‍थान को भरने के प्रयोजन से राज्‍य सभा उप-निर्वाचन कराया जा रहा है.



राज्‍यसभा की उक्‍त एक सीट के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रपत्र

भरने की प्रक्रिया 26 सितम्‍बर, 2016 से आरंभ होकर 3 अक्‍टूबर, 2016 तक चलेगी. इस अवधि में प्रतिदिन लोक अवकाश के दिन को छोड़कर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन मध्‍यप्रदेश विधान सभा भवन, स्थित कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, राज्‍यसभा निर्वाचन, 2016 समिति कक्ष क्रमांक-2 में दिये जा सकेंगे. नामांकन-प्रपत्रों की जॉच दिनांक 4 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 2:00 बजे से की जाएगी.

नाम वापसी के लिए 6 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय निर्धारित है.

यदि आवश्‍यक हुआ तो मतदान 17 अक्‍टूबर, 2016 को प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और तत्‍पश्‍चात् मतगणना सम्‍पन्‍न होगी.
Tags :