🔴 TRENDING NOW!
सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान

मुख्यमंत्री श्री चौहान से योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मंडली ने की भेंट

👤
admin
👁 19118 व्यूज
📍 1
मुख्यमंत्री श्री चौहान से योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मंडली ने की भेंट
परमहंस योगानंद जी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "अवेक" देखने की मंशा जाहिर की

भोपाल : सोमवार, जुलाई 4, 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ निवास पर योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मण्डली के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की।

प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री को गुरू परमहंस योगानंद जी के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'अवेक' के भोपाल में चल रहे प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।



श्री चौहान ने कहा कि श्री श्री परमहंस योगानंद भारत की आध्यात्मिक योग परंपरा के अग्रणी थे। प्रतिनिधि-मंडल ने श्री चौहान को गुरूजी द्वारा लिखी गई अदभुत कालजेय कृति 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी' और श्रीमद भगवद् गीता की प्रतियाँ भेंट की।



श्री चौहान ने अनूठी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'अवेक' को देखने की मंशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुरूजी की आत्मकथा उन्होंने युवावस्था में पढ़ी थी। उन्होंने इसे प्रेरणादायी बताया। सोसायटी के अध्यक्ष श्री जे. एस. पटेल और सचिव श्री कैलाश रघुवंशी उपस्थित थे।
Tags :