🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

छतरपुर के बुंदेलखण्ड विवि के कुलपति के चयन हेतु समिति नियुक्त की गई

👤
prativad
👁 991 व्यूज
📍 भोपाल
छतरपुर के बुंदेलखण्ड विवि के कुलपति के चयन हेतु समिति नियुक्त की गई
13 मई 2023। प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विवि में नियमित कलपति के चयन हेतु तीन व्यक्तियों के नामों का पैनल देने के लिये एक समिति गठित की है।

इस समिति के अध्यक्ष जीवाजी विवि ग्वालियर के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी बनाये गये हैं जोकि राज्यपाल द्वारा नामांकित किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा नामांकित कुलपति बरकत उल्ला विवि भोपाल डा. एसके जैन तथा विवि अनुदान आयोग के अध्यक्ष द्वारा नामांकित डा. यशवंत सिंह परमार औद्योगिक एवं वानिकी विवि नौणी सोलन हिमाचल प्रदेश के कुलपति डा. राजेश्वर सिंह चंदेल इस समिति के सदस्य बनाये गये हैं। इस समिति को छह सप्ताह में तीन नामों का पैनल देने के लिये कहा गया है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
Hindi Samachar, prativad.com

Tags :