🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

छत्तीसगढ़: छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए मौका

👤
prativad
👁 1305 व्यूज
📍 बोड़ला
छत्तीसगढ़: छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के लिए मौका
15 मई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी "द" के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों से योग्यता अनुसार भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर इसका विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

छात्रावास अधीक्षक पद पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी जो कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 20 मई 2023 को दोपहर 12 बजे से 8 जून 2023 को रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 में पांच वर्ष की छूट होगी। उच्चतर आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के तहत छूट की पात्रता होगी।

विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, शैक्षणिक अनुभव, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम एवं पदों का आरक्षण आदि का विस्तृत विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी https://psc.cg.gov.in/ पर विस्तृत विज्ञापन में देखी जा सकती है। रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।


- आनंद चौबे


Chhattisgarh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, Chhattisgarh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :