🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो : मुख्यमंत्री चौहान

👤
prativad
👁 933 व्यूज
📍 भोपाल
भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो : मुख्यमंत्री चौहान
16 मई 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में धर्मांतरण और आतंकवादी गतिविधियों के संचालन का कुचक्र किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है, किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। इसी क्रम में एक प्रथम श्रेणी अधिकारी को कल ही सेवा से बर्खास्त किया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाए, बिना विलंब के कठोरतम कार्यवाही हो। मंत्रीगण अपने विभागों में सजग रहें और भ्रष्टाचार के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक वंदे-मातरम गान के साथ शुरू हुई।

युवाओं के लिए योजना पर होगी विशेष केबिनेट

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जन-सामान्य को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभियान के लिए चिन्हित सभी कार्य समय-सीमा में हों और किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। मंत्रीगण अपने क्षेत्र और प्रभार के‍जिलों में अभियान की निरंतर समीक्षा करते रहें। राज्य स्तर पर भी नियमित समीक्षा होगी। विकास यात्रा हो या जन सेवा अभियान, जन-कल्याण और विकास गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं के लिए योजनाओं के संबंध में 17 मई को विशेष केबिनेट होगी।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
Hindi Samachar, prativad.com

Tags :