🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

राज्‍यसभा उप निर्वाचन, 2016: भाजपा के उम्‍मीदवार एल. गणेशन ने भरा नामांकन

👤
वेब डेस्क
👁 18519 व्यूज
📍 भोपाल
राज्‍यसभा उप निर्वाचन, 2016: भाजपा के उम्‍मीदवार एल. गणेशन ने भरा नामांकन
30 सितम्‍बर, 2016, मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के रिक्‍त एक स्‍थान की पूर्ति हेतु उप-निर्वाचन के लिए नामजदगी के आज पांचवें दिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित उम्‍मीदवार एल. गणेशन ने विधान सभा भवन में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर श्री ए. पी. सिंह के समक्ष दाखिल किया.

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश राज्‍य की विधान सभा के निर्वाचित सदस्‍यों द्वारा राज्‍यसभा में निर्वाचित डॉ. नजमा हेप्‍तुल्‍ला का स्‍थान, जिसकी पदावधि 2 अप्रैल, 2018 तक थी, के समाप्‍त होने से पूर्व उनके त्‍यागपत्र देने के फलस्‍वरूप 20 अगस्‍त, 2016 को रिक्‍त हो गया है. उक्‍त रिक्‍त स्‍थान को भरने के प्रयोजन से राज्‍य सभा उप-निर्वाचन कराया जा रहा है.



राज्‍यसभा की उक्‍त एक सीट के उप-निर्वाचन के लिए 26 सितम्‍बर, 2016 को अधिसूचना जारी हुई है. अधिसूचना के अनुसार 26 सितम्‍बर से 3 अक्‍टूबर, 2016 की अवधि, (लोक अवकाश के दिवस को छोड़कर) नामांकन-पत्र दाखिल किए जाने हेतु नियत है.



नामांकन-प्रपत्रों की जॉच दिनांक 4 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 2:00 बजे से की जाएगी. नाम वापसी के लिए 6 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय निर्धारित है. यदि आवश्‍यक हुआ तो मतदान 17 अक्‍टूबर, 2016 को प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और तत्‍पश्‍चात् मतगणना सम्‍पन्‍न होगी.
Tags :